विष्णु द्वारा अगले जन्म में वृंदा से विवाह करने के आशीर्वाद के अनुसार, शालिग्राम के रूप में विष्णु ने प्रबोधिनी एकादशी पर तुलसी से विवाह किया। इस घटना के उपलक्ष्य में तुलसी विवाह का समारोह किया जाता है।
तुलसी विवाह आदर्श जीवनसाथी की तलाश के लिए किया जाता है। यह भी माना जाता है कि यदि निःसंतान दंपत्ति भक्ति और समर्पण के साथ पूजा करते हैं तो देवता उन्हें संतान का आशीर्वाद दे सकते हैं। जिन लोगों के पास कन्या नहीं है वे कन्यादान कर सकते हैं और देवी तुलसी को अपनी बेटी के रूप में मान सकते हैं।
कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह करते हैं। इसलिए साल 2023 में 23 नवंबर और 24 नवंबर को दो दिनों तक तुलसी विवाह का आयोजन होगा।
आज पूजा पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार में यह पूजा काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है
छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला लोकपर्व है। इसकी शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से होती है और समापन कार्तिक शुक्ल सप्तमी को होता है। छठ साल में दो बार मनाया जाता है. चैती छठ - यह विक्रम संवत के चैत्र माह में मनाया जाता है।