दुर्योधन

दुर्योधन

दुर्योधन

दुर्योधन  ( संस्कृत : दुर्योधन अर्थात् जिसके साथ लड़ाई बेहद मुश्किल है, शाब्दिक अर्थ है दूर = अत्यंत कठिन, योधन = युद्ध / लड़ो , दुर्योधन को सुयोधन को रूप में भी जाना जाता है जो हिंदू महाकाव्य में एक प्रमुख प्रतिपक्षी है) महाभारत के पात्र  राजा धृतराष्ट्र और रानी गांधारी के सौ पुत्रों में सबसे बड़ा कौरव था। राजा का पहला पुत्र होने के नाते, वह कुरु वंश और उसकी राजधानी हस्तिनापुर का राजकुमार था। परंतु दुर्योधन अपने चचेरे भाई युधिष्ठर से छोटा था।

कर्ण दुर्योधन का सबसे करीबी मित्र था। दुर्योधन महाभारत युद्ध का एक प्रमुख योद्धा व पात्र था । महाभारत के युद्ध का कारण भी दुर्योधन की महत्वाकांक्षाए थी। अंत: दुर्योधन के दो बड़े अवगुण क्रोध और अहंकार ही उसके पतन का कारण बने।

जन्म

दुर्योधन और बाकी कौरव भाई - बहन का जन्म महाभारत की एक वाचित्र और मुख्य घटना है। महाभारत के अनुसार महर्षि व्यास जी ने गांधारी को 100 पुत्रो को जन्म (शतपुत्र प्रपत्तिरस्तु) देने का आशीर्वाद (वरदान) दिया था। उसके बाद गांधारी गर्भवती हुई और लंबे समय तक गर्भव्यस्था में रही जिसके कारण गांधारी निराशा होती गई और आखिर एक दिन उसने अपने गर्भ पर जोरदार मुक्का मारा जिसके कारण गांधारी का गर्भ गिर गया।

इसके बाद उसके गर्भ से एक मांस का लोथड निकला। उसके बाद महर्षि व्यास को बुलाया गया । उन्होंने इसको देख कर काफी निराशा हुई । इसके बाद उन्होंने उस मांस के टुकड़े पर कुछ मंत्र का जाप करते हुए जल के शिंटे मारे जिसके बाद वो लोथड़ के गेंद के बराबर 101 टुकड़े हो गए, उसके बाद उनको दूध से भरे हुए 101 अलग अलग बर्तनों में रख उनको पूरी तरह से सील करके किसी

सुरक्षित जगह पर दफन कर दिया और उसके बाद उनको दो वर्ष बाद खोलने के लिए कह कर व्यास वन की और चल दिए। इसके बाद पहले बर्तन को खोला तो उसमें दुर्योधन निकला दूसरे से दुशासन , तीसरे से विकर्ण , चौथे से कर्ण और बाकी बर्तनों से अन्य कौरव उत्पन्न हुए।

भीम संग गदा युद्ध

महाभारत के युद्ध के अठारवे दिन दुर्योधन को अपने करीबी कर्ण,द्रोण , दुशासन , शकुनि आदि की मृत्यु के बाद काफी दुख होता है। अब कौरव सेना में सिर्फ गिने चुने महारथी कृपाचार्य, अश्वत्थामा और कृतवर्मा आदि ही बचते है। जिसके बाद वो इस युद्ध में अकेला महसूस करने लगा और अपनी माता गांधारी के पास गया। उसकी मां ने उसको भीम के साथ होने वाली गदा युद्ध में सुरक्षित करने के लिए उसको बिना कपड़ों के उसके सामने आने के लिए कहा ।दुर्योधन ने ऐसा ही किया, जब गांधारी ने अपने पुत्र के शरीर को पथर जैसा मजबूत बनाने के लिए अपनी आंखो से पटी हटाई तो उसने देखा दुर्योधन ने पूरी तरह से नग्न अवस्था में नहीं था अर्थात् उसने अपने नीचे के अंगो और अपनी जंघाओ को डका हुआ था। 

उसकी नजर दुर्योधन की जंघाओ को छोड़ कर उसके शरीर के जिस जिस अंग पर पड़ी वो पथर जैसा मजबूत बन गया । इसके बाद उसने तुरंत अपनी आंखे डक ली।और दुर्योधन को कहा उसने अपनी दृष्टि से उसकी जंघाओं को छोड़ कर बाकी सारा शरीर सुरक्षित कर दिया है। दुर्योधन अपनी इस आदि कामजाबी से निराश हो कर वहां से चल दिया। वह अपनी बची हुई कौरव सेना को छोड़ कर एक झील के अंदर ध्यान लगाने चला जाता है।

उधर युद्ध क्षेत्र में पांडव कौरव सेना की अनुपस्थिति को देख कर दुर्योधन को डूंडने के लिए श्री कृष्ण समेत निकल पड़ते है। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से उनको झील में छिपे हुए दुर्योधन का पता चल जाता है । इसके बाद वो दुर्योधन को झील से बाहर आने और युद्ध करने के लिए ललकारते है। जिसको सुनकर दुरुयोधन झील से बाहर आ जाता है  और भीम से गदा युद्ध करता है। युद्ध में वो अपनी मां के दिए हुए लोहशरीर रूपी वरदान की बदौलत भीम को काफी हद तक हरा देता है। किन्तु आखिर में श्री कृष्ण भीम को इशारा कर दुर्योधन की जंघा पर गदा से वार करने के लिए और दुर्योधन की जंघाओं को तोड़ने की ली हुई प्रतिज्ञा को याद दिलाते है। 

जिसके बाद भीम दुर्योधन की झंगाओ पर वार करते है और उसको बुरी तरह गायल कर देते है। गदा युद्ध के नियम (गदा युद्ध में शरीर के निचले भाग पर हमला नहीं करते) को टूटता और अपने सबसे प्रिय शिष्य को मरता हुए देख बलराम वहां आते है और भीम पर हमला कर देते है जिनको श्री कृष्ण समझाते है और शांत करके बापस चले जाने के लिए मनाते है। उनके जाने के बाद श्री कृष्ण समेत सभी पांडव दुर्योधन को तडफता हुआ छोड़ कर वहां से चले जाते है।

मृत्यु

भीम के हाथों हारने के बाद दुर्योधन को आधा मरा हुआ छोड़ कर श्री कृष्ण समेत समस्त पांडव अपने शिवरो की और चले जाते है। रात के दौरान जब दुर्योधन तड़फ रहा होता है तब कौरव सेना के बचे हुए योद्धाओं में तीन योद्धा कृपाचार्य,अश्वत्थामा और कृत्वर्मा वहां आते है। तब दुर्योधन उनको अपनी हालत का कारण बताता है। जिसको देख अश्वत्थामा क्रोधित हो गया और दुर्योधन से पांडवो को मारने की प्रतिज्ञा कर पांडवो के शिवर कि और चला गया। उसके जाने के बाद रात के समय दुर्योधन का तड़प तड़प कर अंत हो गया।

दुर्योधन से संबंधित प्रमुख प्रश्न

Read All Questions

दुर्योधन से संबंधित प्रमुख कहानियाँ

Read All Stories
ऐसे बचाई द्रौपदी की लाज

ऐसे बचाई द्रौपदी की लाज

युधिष्ठिर जुए में अपना सर्वस्व हार गए थे| छलपूर्वक, शकुनि ने उनका समस्त वैभव जीत लिया था| अपने भाइयों को, अपने को और रानी द्रौपदी को भी बारी-बारी से युधिष्ठिर ने दांव पर रखा| जुआरी की दुराशा उसे बुरी...

पांडवों तथा कौरवों का जन्म

पांडवों तथा कौरवों का जन्म

एक बार राजा पाण्डु अपनी दोनों पत्नियों - कुन्ती तथा माद्री - के साथ आखेट के लिये वन में गये। वहाँ उन्हें एक मृग का मैथुनरत जोड़ा दृष्टिगत हुआ। पाण्डु ने तत्काल अपने बाण से उस मृग को घायल कर दिया।...

शांतिदूत श्रीकृष्ण |

शांतिदूत श्रीकृष्ण |

विराट की राज सभा में मंत्रणा तेरहवां वर्ष पूरा होने पर पाण्डव विराट की राजधानी छोड़कर एक अन्य नगर उपलव्य में रहने लगे। उपलव्य नगर विराट राज्य में ही था। अज्ञातवास की अवधि पूरी हो चुकी थी, इसलिए...

द्रुपद से द्रोण का प्रतिशोध

द्रुपद से द्रोण का प्रतिशोध

जब पाण्डव तथा कौरव राजकुमारों की शिक्षा पूर्ण हो गई तो उन्होंने द्रोणाचार्य को गुरु दक्षिणा देना चाहा। द्रोणाचार्य को द्रुपद के द्वारा किये गये अपने अपमान का स्मरण हो आया और उन्होंने राजकुमारों...

जब द्रोणाचार्य ने पाण्डव तथा कौरव राजकुमारों के शस्त्रास्त्र विद्या की परीक्षा ली

जब द्रोणाचार्य ने पाण्डव तथा कौरव राजकुमारों के शस्त्रास्त्र विद्या की परीक्षा ली

द्रोणाचार्य ने पाण्डव तथा कौरव राजकुमारों के शस्त्रास्त्र विद्या की परीक्षा लेने का विचार किया। इसके लिये एक विशाल मण्डप बनाया गया। वहाँ पर राज परिवार के लोग तथा अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित...

सच्चा वीर युयुत्सु

सच्चा वीर युयुत्सु

धृतराष्ट्र के एक वैश्य वर्ण की पत्नी थी| उसी के गर्भ से युयुत्सु का जन्म हुआ था| युयुत्सु का स्वभाव गांधारी के सभी पुत्रों से बिलकुल अलग था| वह आपसी कलह और विद्वेष का विरोधी था और सदा धर्म और न्याय...

भीम जब पहुंचे नागलोक में

भीम जब पहुंचे नागलोक में

पाँचों पाण्डव - युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव - पितामह भीष्म तथा विदुर की छत्रछाया में बड़े होने लगे। उन पाँचों में भीम सर्वाधिक शक्तिशाली थे। वे दस-बीस बालकों को सहज में ही गिरा देते थे।...

कपटी शकुनि

कपटी शकुनि

शकुनि गांधारराज सुबल का पुत्र था | गांधारी इसी की बहन थी | वह गांधारी के स्वभाव से विपरीत स्वभाव वाला था | जहां गांधारी के स्वभाव में उदारता, विनम्रता, स्थिरता और साधना की पवित्रता थी, वहीं शकुनि के...

धनुर्धर अर्जुन

धनुर्धर अर्जुन

अर्जुन कुंती का सबसे छोटा पुत्र था| इसके पिता का नाम पाण्डु था, लेकिन वास्तविक पिता तो इसका इंद्र था| पाण्डु रोगग्रस्त था और पुत्र पैदा करने की उसमें सामर्थ्य नहीं थी| इसी कारण उसने कुंती को अन्य...

अर्जुन की प्रतिज्ञा - महाभारत

अर्जुन की प्रतिज्ञा - महाभारत

महाभारत का भयंकर युद्ध चल रहा था। लड़ते-लड़के अर्जुन रणक्षेत्र से दूर चले गए थे। अर्जुन की अनुपस्थिति में पाण्डवों को पराजित करने के लिए द्रोणाचार्य ने चक्रव्यूह की रचना की। अर्जुन-पुत्र अभिमन्यु...

महाबली भीमसेन

महाबली भीमसेन

भीमसेन कुंती का दूसरा पुत्र था| इसका जन्म पवन देवता के संयोग से हुआ था, इसी कारण इसमें पवन की-सी शक्ति थी| इसके उदर में वृक नामक तीक्ष्ण अग्नि थी, इसीलिए इसका नाम वृकोदर भी पड़ा| जिस समय इसका जन्म हुआ,...

जब सहदेव ने खाया अपने पिता पांडु का मांस

जब सहदेव ने खाया अपने पिता पांडु का मांस

जब सहदेव ने खाया अपने पिता पांडु का मांस महाभारत से जुड़े ऐसे कई रहस्य हैं, जिनके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता है। ऐसा ही एक रहस्य पांडवों से जुड़ा हुआ है, जिसके बारे में जानकर आपको बेहद हैरानी...