लव

लव

लव

गुर्जरों के पूर्वज लव या लौह अर्थात कण या लोहा, अपने जुड़वां भ्राता कुश के साथ हिन्दू भगवान राम एवं उनकी भार्या सीता के पुत्र थे। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार ये लवपुरी के संस्थापक थे, जो वर्तमान में पाकिस्तान स्थित शहर लाहौर है। लाहौर के किले में इनका एक मंदिर भी बना हुआ है। पूर्व एशियाई देश लाओस एवं थाइ नगर लोबपुरी, दोनों ही उनके नाम पर रखे गए स्थान हैं।

लाहौर की स्थापना एवं बाद का इतिहास

लाहौर के किले में स्थित लव (या लोह) का मंदिर ये दोनों जुड़वां भाई लौह (या लव) और कुश अपने पिता राम के समान ही यशस्वी हुए और इन्होंने क्रमशः लाहौर (पुरातन काल में लौहपुरी या लवपुरी कहा जाता था) एवं कसुर (पुरातन काल में कुशपुरी कहा जाता था) नगरों की स्थापना की थी।

पाकिस्तान में पंजाब के लाहौर के शाही किले के भीतर लव का एक मंदिर भी स्थित है। यह मन्दिर आलमगीरी दरवाजे के निकट स्थित है, जहां लाहौर किले का पुराना कारागार हुआ करता था।

लव से संबंधित प्रमुख प्रश्न

Read All Questions

लव से संबंधित प्रमुख कहानियाँ

Read All Stories