शिव पुराण

शिव पुराण

शिव पुराण सभी पुराणों में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है। इसमें भगवान शिव के विविध रूपों, अवतारों, ज्योतिर्लिंगों, भक्तों और भक्ति का विशद् वर्णन किया गया है। इसमें शिव के कल्याणकारी स्वरूप का तात्त्विक विवेचन, रहस्य, महिमा और उपासना का विस्तृत वर्णन है। शिव पुराण में शिव को पंचदेवों में प्रधान अनादि सिद्ध परमेश्वर के रूप में स्वीकार किया गया है। शिव-महिमा, लीला-कथाओं के अतिरिक्त इसमें पूजा-पद्धति, अनेक ज्ञानप्रद आख्यान और शिक्षाप्रद कथाओं का सुन्दर संयोजन है। इसमें भगवान शिव के भव्यतम व्यक्तित्व का गुणगान किया गया है। शिव- जो स्वयंभू हैं, शाश्वत हैं, सर्वोच्च सत्ता है, विश्व चेतना हैं और ब्रह्माण्डीय अस्तित्व के आधार हैं।

'शिव पुराण' का सम्बन्ध शैव मत से है। इस पुराण में प्रमुख रूप से शिव-भक्ति और शिव-महिमा का प्रचार-प्रसार किया गया है। प्रायः सभी पुराणों में शिव को त्याग, तपस्या, वात्सल्य तथा करुणा की मूर्ति बताया गया है। कहा गया है कि शिव सहज ही प्रसन्न हो जाने वाले एवं मनोवांछित फल देने वाले हैं। किन्तु 'शिव पुराण' में शिव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके रहन-सहन, विवाह और उनके पुत्रों की उत्पत्ति के विषय में विशेष रूप से बताया गया है।

कथा एवं विस्तार

इस पुराण में २४,००० श्लोक है तथा इसके क्रमश: ६ खण्ड है -

विद्येश्वर संहिता

रुद्र संहिता

कोटिरुद्र संहिता

उमा संहिता

कैलास संहिता

वायु संहिता

‘शिवपुराण’ एक प्रमुख तथा सुप्रसिद्ध पुराण है, जिसमें परात्म पर परब्रह्म परमेश्वर के ‘शिव’ (कल्याणकारी) स्वरूप का तात्त्विक विवेचन, रहस्य, महिमा एवं उपासना का सुविस्तृत वर्णन है। भगवान शिवमात्र पौराणिक देवता ही नहीं, अपितु वे पंचदेवों में प्रधान, अनादि सिद्ध परमेश्वर हैं एवं निगमागम आदि सभी शास्त्रों में महिमामण्डित महादेव हैं। वेदों ने इस परमतत्त्व को अव्यक्त, अजन्मा, सबका कारण, विश्वपंच का स्रष्टा, पालक एवं संहारक कहकर उनका गुणगान किया है। 

श्रुतियों ने सदा शिव को स्वयम्भू, शान्त, प्रपंचातीत, परात्पर, परमतत्त्व, ईश्वरों के भी परम महेश्वर कहकर स्तुति की है। ‘शिव’ का अर्थ ही है- ‘कल्याणस्वरूप’ और ‘कल्याणप्रदाता’। परमब्रह्म के इस कल्याण रूप की उपासना उच्च कोटि के सिद्धों, आत्मकल्याणकामी साधकों एवं सर्वसाधारण आस्तिक जनों-सभी के लिये परम मंगलमय, परम कल्याणकारी, सर्वसिद्धिदायक और सर्वश्रेयस्कर है। शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि देव, दनुज, ऋषि, महर्षि, योगीन्द्र, मुनीन्द्र, सिद्ध, गन्धर्व ही नहीं, अपितु ब्रह्मा-विष्णु तक इन महादेव की उपासना करते हैं। 

इस पुराण के अनुसार यह पुराण परम उत्तम शास्त्र है। इसे इस भूतल पर भगवान शिव का वाङ्मय स्वरूप समझना चाहिये और सब प्रकार से इसका सेवन करना चाहिये। इसका पठन और श्रवण सर्वसाधनरूप है। इससे शिव भक्ति पाकर श्रेष्ठतम स्थिति में पहुँचा हुआ मनुष्य शीघ्र ही शिवपद को प्राप्त कर लेता है। इसलिये सम्पूर्ण यत्न करके मनुष्यों ने इस पुराण को पढ़ने की इच्छा की है- अथवा इसके अध्ययन को अभीष्ट साधन माना है। इसी तरह इसका प्रेमपूर्वक श्रवण भी सम्पूर्ण मनोवंछित फलों को देनेवाला है। 

भगवान शिव के इस पुराण को सुनने से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो जाता है तथा इस जीवन में बड़े-बड़े उत्कृष्ट भोगों का उपभोग करके अन्त में शिवलोक को प्राप्त कर लेता है। यह शिवपुराण नामक ग्रन्थ चौबीस हजार श्लोकों से युक्त है। सात संहिताओं से युक्त यह दिव्य शिवपुराण परब्रह्म परमात्मा के समान विराजमान है और सबसे उत्कृष्ट गति प्रदान करने वाला है।

शिव पुराण से संबंधित प्रमुख प्रश्न

Read All Questions

शिव पुराण से संबंधित प्रमुख कहानियाँ

Read All Stories
नंदी बैल की कहानी

नंदी बैल की कहानी

नंदी बैल की कहानी पवित्र बैल नंदी या नंदिन, निर्माता, हिंदू देवता भगवान शिव का वाहन और द्वारपाल है, यही कारण है कि इसे हिंदू शिव मंदिरों में मूर्ति के रूप में स्थापित किया गया है। पूज्य नंदी के कारण...

भक्ति की एक रात: शुभ महा शिवरात्रि!

भक्ति की एक रात: शुभ महा शिवरात्रि!

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह हर साल हिंदू पंचांग के माघ मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार पर भगवान शिव की पूजा और उनके ध्यान में...

भगवान शंकर का पूर्ण रुप काल भैरव

भगवान शंकर का पूर्ण रुप काल भैरव

एक बार सुमेरु पर्वत पर बैठे हुए ब्रम्हाजी के पास जाकर देवताओं ने उनसे अविनाशी तत्व बताने का अनुरोध किया | शिवजी की माया से मोहित ब्रह्माजी उस तत्व को न जानते हुए भी इस प्रकार कहने लगे - मैं ही इस संसार...

शिव द्वारा शुक्राचार्य को निगलना

शिव द्वारा शुक्राचार्य को निगलना

देवाधिदेव महादेव क्रोधित देवाधिदेव महादेव जी अंधक से युद्ध करने लगे परंतु दैत्येंद्र बहुत चालाक था। उसने गिल नामक दैत्य को आगे कर दिया। स्वयं उसने दैत्य सेना सहित गुफा के आस-पास के वृक्षों और...

काली की रचना कैसे हुई?

काली की रचना कैसे हुई?

काली, जिनके अन्य नामों में सती, रुद्रानी, पार्वती, छिन्नमस्तिका, कामाक्षी, उमक मेनाक्षी, हिमावती और कुमारी शामिल हैं, हिंदू माँ देवी, या महान देवी देवी (जिन्हें दुर्गा के नाम से भी जाना जाता है) की...

शिव और सती

शिव और सती

दक्ष प्रजापति की कई पुत्रियां थी। सभी पुत्रियां गुणवती थीं। फिर भी दक्ष के मन में संतोष नहीं था। वे चाहते थे उनके घर में एक ऐसी पुत्री का जन्म हो, जो सर्व शक्तिसंपन्न हो एवं सर्व विजयिनी हो। जिसके...

शिव कामदेव को जलाया

शिव कामदेव को जलाया

सती का देवी पार्वती के रूप में पुनर्जन्म जब भगवान शिव की पत्नी सती ने अग्नि में प्रवेश किया और अपने पिता दक्ष द्वारा भगवान शिव को दिखाए गए अपमान के कारण मृत्यु को गले लगा लिया, तो वे पूरी तरह से तबाह...

पार्वती मछुआरा के रूप में

पार्वती मछुआरा के रूप में

पार्वती मछुआरा के रूप में भगवान शिव ने एक दिन देवी पार्वती को ब्रह्मदयन, या ब्रह्मांड के रहस्यों के बारे में बताने का फैसला किया। वह सीखने के लिए बहुत उत्सुक थी, क्योंकि वह जानती थी कि केवल वही...