महाबली भीमसेन

भीमसेन कुंती का दूसरा पुत्र था| इसका जन्म पवन देवता के संयोग से हुआ था, इसी कारण इसमें पवन की-सी शक्ति थी| इसके उदर में वृक नामक तीक्ष्ण अग्नि थी, इसीलिए इसका नाम वृकोदर भी पड़ा| जिस समय इसका जन्म हुआ, उसी समय आकाशवाणी हुई थी कि भीमसेन वीरों में श्रेष्ठ होगा और यह बड़े-बड़े सेनानियों को पराजित करने की क्षमता रखेगा| इसकी देह वज्र के समान कठोर थी| कहा जाता है कि एक बार माता कुंती इसको गोद में लेकर बैठी थीं| यह सो रहा था| उसी समय सामने से एक व्याघ्र चला आया| उसे देखकर कुंती घबराकर उठ बैठी| अचानक उठने के कारण भीम नीचे चट्टान पर गिर पड़ा, लेकिन फिर भी उसके शरीर पर किसी प्रकार की चौट नहीं आई |
वह बचपन में ही इतना पराक्रमी था कि मोटे तने वाले पेड़ों को अकेला ही हिला दिया करता था| जब कौरव वाटिका में खेलने जाते थे तो वह भी वहां पहुंच जाता था और पेड़ों पर चढ़े हुए कौरवों को पेड़ हिलाकर नीचे गिरा दिया करता था| विशेष रूप से दुर्योधन को वह बहुत ही परेशान किया करता था| इसी से दुर्योधन तथा अन्य कौरव उससे बड़ी ईर्ष्या करते थे| इसी ईर्ष्या के कारण दुर्योधन ने तो एक बार उसे मारने के लिए मिठाई में विष मिलाकर उसको खिला दिया था| इसके पश्चात दुर्योधन उसको बहकाकर जल-क्रीड़ा करने ले गया| जल के भीतर ही भीम बेहोश हो गया और पानी में डूब गया|
दुर्योधन ने और ऊपर से एक लात मार दी| पाताल में जाकर वह नागकुमारी के ऊपर गिरा तो उन्होंने उसको डस लिया| इससे उसका पहले का विष उतर गया, क्योंकि एक विष दूसरे विष का असर मिटाता है| जब विष उतरने के पश्चात उसकी बेहोशी टूटी, तो वह वहां नागकुमारों को मारने-पीटने लगा| उन्होंने जाकर नागराज वासुकि से शिकायत की| नागराज ने भीमसेन को पहचान लिया और उसकी अच्छी तरह आवभगत की| नागों ने उसको अमृत दिया, जिसे पीकर वह वहां आठ दिन तक सोता रहा और फिर उठकर अपने भाइयों के पास आ गया|
जब दुर्योधन का यह उपाय भी निष्फल चला गया तो लाक्षागृह में उसने भीम तथा अन्य पाण्डवों को मारना चाहा, लेकिन यह कुचक्र भी बेकार चला गया| सभी पांडव सुरंग बनाकर आग लगने से पहले ही उस गृह से निकल गए थे|
फिर अंत में महायुद्ध के समय दुर्योधन ने उसको मारना चाहा था| पुरानी ईर्ष्या के कारण ही तो उसने अपने साथ द्वंद्व युद्ध करने के लिए उसको छांटा था, लेकिन वहां भी उसका इरादा पूरा नहीं हो सका| भीमसेन ने आखिर उसका काम तमाम कर ही डाला| हां, यह अवश्य है कि यदि कृष्ण तरकीब नहीं बताते तो शायद दुर्योधन को पराजित करना बहुत कठिन पड़ता| दुर्योधन भी तो बलदाऊ का शिष्य था|
भीमसेन के पराक्रम का दूसरा उदाहरण हमें उस समय मिलता है, जब वह राक्षस हिडिंब के साथ द्वंद्व युद्ध करता है| हिडिंब बड़ा ही भयानक और पराक्रमी राक्षस था| यह भीमसेन के ही बस की बात थी कि उसको पराजित करके उसकी बहन हिडिंबा से शादी कर ली| पहले तो कुंती ने इस शादी के लिए आज्ञा नहीं दी, लेकिन हिडिंबा के प्रार्थना करने पर भीम को अनुमति मिल गई| शर्त यह थी कि एक पुत्र होते तक ही भीम उसके साथ रहेगा| घटोत्कच भी इतना पराक्रमी था कि एक बार तो इसने कौरव-सेना के छक्के छुड़ा दिए थे| उसने आकाश में आग बरसाना प्रारंभ कर दिया था| कौरव-सेना का उसने इतना भीषण विनाश किया कि कर्ण को आखिरकार उसके ऊपर इंद्र की दी हुई अमोघ शक्ति छोड़नी पड़ी, तब वह मरा| साधारण अस्त्र-शस्त्र तो उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाए|
हिडिंब राक्षस ने बाद में कितनी ही बार भीमसेन से बदला लेने की कोशिश की, लेकिन उसका सारा प्रयत्न निष्फल गया था| जिन राक्षसों को वह भेजता था, उन्हें ही भीम मार डालता था| एकचक्रा नगरी में रहते समय उसने बक नामक राक्षस को मारा था और इस तरह वहां के निवासियों के संकट का निवारण किया था|
गिरिव्रज में जाकर उसने जरासंध को युद्ध करके पछाड़ा था| वह महान योद्धा भी था| राजसूय यज्ञ से पहले उसने पांचाल, विदेह, गण्डक और दशार्ण प्रभृति देशों पर विजय प्राप्त करके पुलिन्ह नगर के स्वामी सुकुमार, चेदिराज, शिशुपाल, कुमार राज्य के स्वामी श्रेणिमान, कोशल देश के राजा वृहद्बल, अयोध्यापति दीर्घयज्ञ और काशीराज सुबाहु प्रभृति से कर वसूल किया था| इसके पश्चात उत्तर दिशा पर चढ़ाई करके मोदा-गिरि और गिरिव्रज आदि के राजाओं को तथा शक, बर्बर और समुद्र तट के निवासी म्लेच्छ आदि को वश में कर लिया था|
भीमसेन बड़े ही क्रोधी स्वभाव का था| धैर्य उसमें अधिक नहीं था| परिस्थिति की गंभीरता को भी वह अधिक नहीं समझता था| जुए में सबकुछ हार चुकने के पश्चात जिस समय युधिष्ठिर चुपचाप बैठे थे और द्रौपदी का भरी सभा में अपमान किया जा रहा था तो भीमसेन से रहा नहीं गया| जब दुर्योधन ने द्रौपदी को बिठाने के लिए अपनी जांघ खोली तो भीमसेन ने पुकार कर कहा, "हे दुष्ट दुर्योधन ! मैं युद्ध में तेरी इस जांघ को तोडूंगा|"
इसी प्रकार दु:शासन से भी उसने कहा था कि, "दु:शासन ! आज तू हमारी पत्नी द्रौपदी को नंगी करके उसका अपमान करना चाहता है, लेकिन मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि इसके बदले तेरा सीना फाड़कर उसके भीतर से रक्त को समर-भूमि में पीऊंगा|"
भीम ने अपनी दोनों प्रतिज्ञाओं को पूरा किया| दु:शासन उसी के हाथ से मारा गया था| उसके रक्त से उसने द्रौपदी के केशों को भिगोया था| बड़ी ही क्रूर प्रवृत्ति वाला था भीम| एक बार निश्चय कर लेने के पश्चात शत्रु के प्रति दया का भाव उसके हृदय में कभी नहीं आता था| अर्जुन और युधिष्ठिर की तरह वह कभी स्वजनों की मृत्यु पर दुखी नहीं हुआ| वह प्रारंभ से कौरवों को दुष्ट हृदय समझता था और अंत तक उसकी घृणा उनके प्रति बनी रही| उसके चिरित्र में दार्शनिकता बिलकुल नहीं थी| वह तो कार्य करना जानता था, उसके आगे या पीछे सोचना उसे नहीं भाता था|
अपने भाई युधिष्ठिर का वह आज्ञाकारी सेवक था| उसका विरोध उसने जीवन में कभी नहीं किया| अग्रज में उचित-अनुचित जो कुछ भी किया, उसे ही भीम ने स्वीकार कर लिया|
कठिन से कठिन परिस्थिति के सामने भी झुकना वह नहीं जानता था| बनवास के समय एक दिन द्रौपदी के सामने हवा से उड़कर एक फूल आ गिरा था| उसकी सुगंध की ओर आकर्षित होकर द्रौपदी ने भीमसेन से वैसे ही और फूल लाने के लिए कहा| यद्यपि वह उन फूलों का उत्पत्ति स्थल नहीं जानता था, लेकिन उनकी खोज में निकल पड़ा| रास्ते में हनुमान जी से भेंट हो गई| उनको न पहचान कर उसने उनके साथ एक साधारण बंदर का-सा व्यवहार किया| जब हनुमान जी ने अपना वास्तविक रूप दिखाया, तब उसने उनको प्रणाम किया| इसके पश्चात उनसे पूछकर वह कुबेर के बगीचे में पहुंचा, जहां द्रौपदी के बताए वैसे अनेक फूल खिल रहे थे| बागवानों ने मना किया और कुबेर के नाम की धमकी भी दी, लेकिन वह माना नहीं और वहां से बहुत से फूल तोड़कर द्रौपदी के पास ले आया|
द्रौपदी की भीम ने अनेक बार रक्षा की थी| एक बार जटासुर द्रौपदी को उठाकर ले गया था, तब उस असुर को मारकर भीम ने द्रौपदी की रक्षा की थी| फिर जब जयद्रथ उसको उठाकर ले गया था तो उसी ने अर्जुन के साथ मिलकर द्रौपदी को छुड़वाया था और जयद्रथ को बुरी तरह पराजित किया था| उस समय यदि युधिष्ठिर नहीं रोकता तो वह जयद्रथ को जीवित नहीं छोड़ता|
अज्ञातवास के समय भी भीम ने अपना पराक्रम दिखाया| वह उस समय वल्लभ नामधारी रसोइया था| द्रौपदी का नाम सैरंध्री था| राजा विराट का सेनापति और साला कीचक द्रौपदी को बड़ा तंग करता था| उससे क्रुद्ध होकर वल्लभ नामधारी भीम ने कीचक को मार डाला था| वह द्रौपदी की करुण अवस्था देख नहीं सका था, इसीलिए भावावेश में आकर इस काम को कर गया था, वैसे देखा जाए तो अज्ञातवास के समय यह करना उचित नहीं था|
दूसरे दिन जब सुशर्मा ने विराट के ऊपर आक्रमण कर दिया था, तो विराट् उससे सामना करने गए थे| उस समय सुशर्मा के सैनिकों ने विराट को बंदी बना लिया था| जब भीम को यह पता चला तो भाइयों को लेकर वह युद्ध-स्थल पहुंचा और उसने सुशर्मा को बुरी तरह मारकर राजा विराट को मुक्त करा लिया|
भीम के पराक्रम के संबंध में धृतराष्ट्र के वाक्य सुनने योग्य हैं| धृतराष्ट्र ने इसके पराक्रम से भयभीत होकर एक बार कहा था, "भीमसेन के भय के मारे मुझे रात को नींद नहीं आती| इंद्र तुल्य तेजस्वी भीम का सामना कर सकने वाला एक आदमी भी मुझे अपनी ओर दिखाई नहीं पड़ता| वह बड़ा उत्साही, क्रोधी, उद्दण्ड, टेढ़ी नजर से देखने वाला और कठोर स्वर वाला है| न तो वह कभी साधारण रूप में हंसी-दिल्लगी करता है और न कभी वैर को ही भूलता है| एकाएक वह कुछ भी कर बैठता है| अपने प्रतिशोध की आग को शांत करने के लिए वह कठिन से कठिन और क्रूर से क्रूर कार्य करने को तत्पर हो जाता है| उससे मेरे पुत्रों को बड़ा भय है| व्यास जी ने मुझे बताया है कि अद्वितीय शूर और बली भीमसेन गोरे रंग का, ताड़ के वृक्ष जैसा ऊंचा है| वह वेग में घोड़े से और बल में हाथी से बढ़कर है|"
धृतराष्ट्र के इस कथन से भीम के चरित्र पर काफी प्रकाश पड़ता है| यह तो उसके बारे में सत्य है कि भावावेश ही उसमें अधिक था| बुद्धि का प्रयोग वह कम ही करता था| यद्यपि वनवास भोगने के लिए वह अग्रज के साथ कष्टपूर्ण जीवन बिताता रहा, लेकिन जब उसको युधिष्ठिर पर क्रोध आया तो वह बिना किसी हिचकिचाहट के कहने लगा, "भाई ! राजा लोग जो धन आपको भेंट में दे गए थे, वह सब आपने दांव पर लगा दिया| धन-धान्य को ही नहीं, बल्कि हम सभी को भी आपने जुए में दांव पर लगा दिया|
आपकी इस सारी बात को मैंने चुपचाप सह लिया और वह भी इसलिए कि आप हमारे अग्रज हैं, लेकिन अब द्रौपदी को इस तरह भरी सभा में अपमानित होते मैं नहीं देख सकता| आप इसे चुपचाप बैठकर सह रहे हैं? क्या आपका हृदय नहीं है? जुआरियों के घर में वेश्याएं होती हैं, उन्हें भी वे दांव पर नहीं लगाते, लेकिन आपका व्यवहार तो निराला है, जो आपने अपनी पत्नी तक को अपमानित होने के लिए दांव पर लगा दिया है| मैं इसको कभी सहन नहीं कर सकता| जिन हाथों से आपने यह जुआ खेला है और यह सर्वनाश किया है, उन्हीं को मैं जला दूंगा|"
यह कहकर उसने सहदेव को आग लाने के लिए आज्ञा दी| वह सचमुच ही युधिष्ठिर के हाथों को जलाने के लिए उतारू हो गया था| यह उसका भावावेश ही था|
वह पूरी तरह सरल स्वभाव का व्यक्ति था| छल-कपट में वह विश्वास नहीं करता था| बात को सीधे कहने में ही उसका विश्वास था| पुत्रों के मारे जाने पर धृतराष्ट्र जब युधिष्ठिर के आश्रम में रहकर जी खोलकर दान-पुण्य किया करते थे तो भीमसेन कभी-कभी एकाध लगती हुई बात कह देता था| बात कहकर वह इस बात की परवाह नहीं करता था कि वृद्ध धृतराष्ट्र के हृदय पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा|
इस तरह हम देखते हैं कि भीमसेन के चरित्र की महानता उसकी सरल हृदयता में है| उसका पराक्रम तो बड़े-बड़े योद्धाओं को चकित कर देता है| आठ बार उसने द्रोणाचार्य के रथों को उठाकर तोड़ डाला था| जब कभी वह सेना के बीच मारकाट करता निकल जाता था तो ऐसा लगता था, मानो कोई सिंह साधारण प्राणियों के बीच घुस आया हो| अपनी गदा के प्रहारों से वह कुछ ही क्षणों में असंख्य सैनिकों को पृथ्वी पर सुला देता था|
अन्य संबंधित कहानियां और कथाएं

जब सहदेव ने खाया अपने पिता पांडु का मांस
जब सहदेव ने खाया अपने पिता पांडु का मांस महाभारत से जुड़े ऐसे कई रहस्य हैं, जिनके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता है। ऐसा ही एक रहस्य पांडवों से जुड़ा हुआ है, जिसके बारे में जानकर आपको बेहद हैरानी...

परीक्षित के जन्म की कथा
परीक्षित के जन्म की कथा जब द्रौपदी को खबर मिली कि उसके पांच पुत्रों को अश्वत्थामा ने मार डाला है, तो वह अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठ गई और कहा कि वह उपवास तभी तोड़ेगी जब उसे अश्वत्थामा के माथे पर...

शांतिदूत श्रीकृष्ण |
विराट की राज सभा में मंत्रणा तेरहवां वर्ष पूरा होने पर पाण्डव विराट की राजधानी छोड़कर एक अन्य नगर उपलव्य में रहने लगे। उपलव्य नगर विराट राज्य में ही था। अज्ञातवास की अवधि पूरी हो चुकी थी, इसलिए...

वनवास के दौरान द्रौपदी के पास महर्षि दुर्वासा के आने की कहानी
पांडवों के वनवास के दौरान आए दिन कोई न कोई ब्राह्मण उनके यहां भोजन करने आया ही करते थे। वन में निवास कर रहे श्रेष्ठ ब्राह्मणों को भोजन की कोई कमी न हो, इसके लिए युधिष्ठिर ने तपस्या करके भगवान सूर्य...

धर्मराज की धार्मिकता
महाराज युधिष्ठिर ने जब सुना कि श्रीकृष्ण ने अपनी लीला का संवरण कर लिया है और यादव परस्पर कलह से ही नष्ट हो चुके हैं, तब उन्होंने अर्जुन के पौत्र परीक्षित का राजतिलक कर दिया| स्वयं सब वस्त्र एवं आभूषण...

योद्धा अश्वस्थामा
अश्वत्थामा द्रोणाचार्य का पुत्र था| कृपी उसकी माता थी| पैदा होते ही वह अश्व की भांति रोया था| इसलिए अश्व की भांति स्थाम (शब्द) करने के कारण उसका नाम अश्वत्थामा पड़ा था| वह बहुत ही क्रूर और दुष्ट बुद्धि...

अर्जुन कृष्ण युद्ध
एक बार महर्षि गालव जब प्रात: सूर्यार्घ्य प्रदान कर रहे थे, उनकी अंजलि में आकाश मार्ग में जाते हुए चित्रसेन गंधर्व की थूकी हुई पीक गिर गई| मुनि को इससे बड़ा क्रोध आया| वे उसे शाप देना ही चाहते थे कि...

दानवीर कर्ण
कर्ण कुंती का पुत्र था| पाण्डु के साथ कुंती का विवाह होने से पहले ही इसका जन्म हो चुका था| लोक-लज्जा के कारण उसने यह भेद किसी को नहीं बताया और चुपचाप एक पिटारी में रखकर उस शिशु को अश्व नाम की नदी में...

जरासंध : जन्म, वध
महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित महाभारत ग्रंथ में अनेक महारथी व बलशाली राजाओं का वर्णन है। ऐसा ही एक महारथी राजा था जरासंध। उसके जन्म व मृत्यु की कथा भी बहुत ही रोचक है। जरासंध मगध (वर्तमान बिहार)...

हिडिम्बा की कहानी
लाक्षा गृह (लाख घर) के जलने के बाद, पांडवों ने उस स्थान को छोड़ने के लिए जल्दबाजी की और उसी रात वे उस स्थान को छोड़कर एक दूर जंगल में पहुँच गए। यह एक अंधेरी रात थी और जंगल घना था और पांडवों को रास्ते...

कुरुक्षेत्र के युद्ध में घटोत्कच
जंगल में अपने वनवास के दौरान पांडव आगे चलने के लिए बहुत थके हुए थे, तब भीम को घटोत्कच की याद आती है, जो तुरंत पांडवों के सामने प्रकट हुए, और भीम के कहने पर कई राक्षसों को भी मार गिराया। घटोत्कच पांचाली...

सच्चा वीर युयुत्सु
धृतराष्ट्र के एक वैश्य वर्ण की पत्नी थी| उसी के गर्भ से युयुत्सु का जन्म हुआ था| युयुत्सु का स्वभाव गांधारी के सभी पुत्रों से बिलकुल अलग था| वह आपसी कलह और विद्वेष का विरोधी था और सदा धर्म और न्याय...

सती सावित्री की कहानी
हिंदू पौराणिक कथाओं की पांच सतीयों में, सावित्री एक वफादार और समर्पित पत्नी की छवि को दर्शाती है, जो अपने समर्पण और चतुर सोच के कारण अपने पति को यम (मृत्यु के देवता) से वापस ला सकती थी। सावित्री और...

द्रौपदी का चीर हरण
महाभारत में युधिष्ठिर सब कुछ हार ने के बाद उन्होंने द्रौपदी को दाँव पर लगा दिया और दुर्योधन की ओर से मामा शकुनि ने द्रोपदी को जीत लिया। उस समय दुशासन द्रौपदी को बालों को पकड़कर घसीटते हुए सभा में...

शौर्य का प्रतिरूप अभिमन्यु
अभिमन्यु अर्जुन का पुत्र था| श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा इनकी माता थी| यह बालक बड़ा होनहार था| अपने पिता के-से सारे गुण इसमें विद्यमान थे| स्वभाव का बड़ा क्रोधी था और डरना तो किसी से इसने जाना ही नहीं...

धनुर्धर अर्जुन
अर्जुन कुंती का सबसे छोटा पुत्र था| इसके पिता का नाम पाण्डु था, लेकिन वास्तविक पिता तो इसका इंद्र था| पाण्डु रोगग्रस्त था और पुत्र पैदा करने की उसमें सामर्थ्य नहीं थी| इसी कारण उसने कुंती को अन्य...

मायावी घटोत्कच
भीमसेन का विवाह हिडिंबा नाम की एक राक्षसी के साथ भी हुआ था| वह भीमसेन पर आसक्त हो गई थी और उसने स्वयं आकर माता कुंती से प्रार्थना की थी कि वे उसका विवाह भीमसेन के साथ करा दें| कुंती ने उस विवाह की अनुमति...

आठ वसुओ का नश्वर पुरुषों के रूप में जन्म लेने का श्राप
मानव रूप में देवी गंगा राजा शांतनु गंगा नदी के किनारे टहल रहे थे जब उन्होंने इस अविश्वसनीय रूप से सुंदर महिला को देखा। वह मानव रूप में देवी गंगा थीं, लेकिन शांतनु को यह पता नहीं था। राजा उसकी सुंदरता...

धर्मराज युधिष्ठिर
युधिष्ठिर पांडु का ज्येष्ठ पुत्र था| धर्मराज द्वारा कुंती के आह्वान पर बुलाए जाने पर उनके अंश से ही यह पैदा हुआ था, इसलिए धर्म और न्याय इसके चरित्र में कूट-कूटकर भरा था| इसी के कारण इसको धर्मराज...

एकलव्य की गुरु भक्ति
आचार्य द्रोण राजकुमारों को धनुर्विद्या की विधिवत शिक्षा प्रदान करने लगे। उन राजकुमारों में अर्जुन के अत्यन्त प्रतिभावान तथा गुरुभक्त होने के कारण वे द्रोणाचार्य के प्रिय शिष्य थे। द्रोणाचार्य...

कृष्ण ने इरावन से विवाह किया और उसकी मृत्यु पर विलाप
कृष्ण ने इरावन से विवाह किया और उसकी मृत्यु पर विलाप भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। कृष्ण जन्मोत्सव का ये पावन पर्व आने ही वाला...

अर्जुन की प्रतिज्ञा - महाभारत
महाभारत का भयंकर युद्ध चल रहा था। लड़ते-लड़के अर्जुन रणक्षेत्र से दूर चले गए थे। अर्जुन की अनुपस्थिति में पाण्डवों को पराजित करने के लिए द्रोणाचार्य ने चक्रव्यूह की रचना की। अर्जुन-पुत्र अभिमन्यु...

जब द्रोणाचार्य ने पाण्डव तथा कौरव राजकुमारों के शस्त्रास्त्र विद्या की परीक्षा ली
द्रोणाचार्य ने पाण्डव तथा कौरव राजकुमारों के शस्त्रास्त्र विद्या की परीक्षा लेने का विचार किया। इसके लिये एक विशाल मण्डप बनाया गया। वहाँ पर राज परिवार के लोग तथा अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित...

किरात-अर्जुन का युद्ध
हिमालय की तराई में एक सघन वन था| वन में तरह-तरह के पशु-पक्षी रहते थे| वहीं जगह-जगह ऋषियों की झोंपड़ियां भी बनी हुई थीं| ऐसा लगता था मानो प्रकृति ने अपने हाथों से उस वन को संवारा हो| उन्हीं झोंपड़ियों...

कपटी शकुनि
शकुनि गांधारराज सुबल का पुत्र था | गांधारी इसी की बहन थी | वह गांधारी के स्वभाव से विपरीत स्वभाव वाला था | जहां गांधारी के स्वभाव में उदारता, विनम्रता, स्थिरता और साधना की पवित्रता थी, वहीं शकुनि के...

ऐसे बचाई द्रौपदी की लाज
युधिष्ठिर जुए में अपना सर्वस्व हार गए थे| छलपूर्वक, शकुनि ने उनका समस्त वैभव जीत लिया था| अपने भाइयों को, अपने को और रानी द्रौपदी को भी बारी-बारी से युधिष्ठिर ने दांव पर रखा| जुआरी की दुराशा उसे बुरी...

पांडवों तथा कौरवों का जन्म
एक बार राजा पाण्डु अपनी दोनों पत्नियों - कुन्ती तथा माद्री - के साथ आखेट के लिये वन में गये। वहाँ उन्हें एक मृग का मैथुनरत जोड़ा दृष्टिगत हुआ। पाण्डु ने तत्काल अपने बाण से उस मृग को घायल कर दिया।...

गरुड़ और नागों की उत्पत्ति और कैसे बने गरुड़ विष्णु के वाहन
आज हम आपको एक पौराणिक कथा बता रहे है जिसका वर्णन महाभारत के आदि पर्व में मिलता है। यह कथा बताती है की इस धरती पर गरुड़ और नागों की उत्पत्ति कैसे हुई, क्यों गरुड़ नाग के दुशमन हुए, क्यों नागो की जीभ...

कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई सब कुछ तब शुरू हुआ जब कृष्ण एक दिन जंगल में एक पेड़ पर बैठे और योग समाधि, या ध्यान में प्रवेश किया। एक शिकारी जरा, फिर जंगल में घुस गया। उस शिकारी ने गलती से सोचा कि कृष्ण...

एक श्राप के कारण अंधे जन्मे थे धृतराष्ट्र
महाभारत में धृतराष्ट्र अंधे थे, लेकिन उन्हें यह अंधापन पिछले जन्म में मिले एक श्राप के कारण मिला था। धृतराष्ट्र ने ही गांधारी के परिवार को मरवाया था। लेकिन क्यों मिला था उन्हें अंधें होने का श्राप...

द्रुपद से द्रोण का प्रतिशोध
जब पाण्डव तथा कौरव राजकुमारों की शिक्षा पूर्ण हो गई तो उन्होंने द्रोणाचार्य को गुरु दक्षिणा देना चाहा। द्रोणाचार्य को द्रुपद के द्वारा किये गये अपने अपमान का स्मरण हो आया और उन्होंने राजकुमारों...

कृपाचार्य तथा द्रोणाचार्य की कथा
गौतम ऋषि के पुत्र का नाम शरद्वान था। उनका जन्म बाणों के साथ हुआ था। उन्हें वेदाभ्यास में जरा भी रुचि नहीं थी और धनुर्विद्या से उन्हें अत्यधिक लगाव था। वे धनुर्विद्या में इतने निपुण हो गये कि देवराज...

अर्जुन का अहंकार
एक बार अर्जुन को अहंकार हो गया कि वही भगवान के सबसे बड़े भक्त हैं। उनकी इस भावना को श्रीकृष्ण ने समझ लिया। एक दिन वह अर्जुन को अपने साथ घुमाने ले गए। रास्ते में उनकी मुलाकात एक गरीब ब्राह्मण से हुई।...

भीम जब पहुंचे नागलोक में
पाँचों पाण्डव - युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव - पितामह भीष्म तथा विदुर की छत्रछाया में बड़े होने लगे। उन पाँचों में भीम सर्वाधिक शक्तिशाली थे। वे दस-बीस बालकों को सहज में ही गिरा देते थे।...

कुंती का त्याग
पाण्डव अपनी मां कुंती के साथ इधर से उधर भ्रमण कर रहे थे| वे ब्राह्मणों का वेश धारण किए हुए थे| भिक्षा मांगकर खाते थे और रात में वृक्ष के नीचे सो जाया करते थे| भाग्य और समय की यह कैसी अद्भुत लीला है|...

कर्ण: एक सारथी पुत्र
भीष्म के ऊपर लालन पालन का भार धृतराष्ट्र, पाण्डु और विदुर के लालन पालन का भार भीष्म के ऊपर था। तीनों पुत्र बड़े होने पर विद्या-अध्ययन के लिए भेजे गए। धृतराष्ट्र बल विद्या में, पाण्डु धनुर्विद्या...

भीष्म प्रतिज्ञा
एक बार हस्तिनापुर के महाराज प्रतीप गंगा के किनारे तपस्या कर रहे थे। उनके रूप-सौन्दर्य से मोहित हो कर देवी गंगा उनकी दाहिनी जाँघ पर आकर बैठ गईं। महाराज यह देख कर आश्चर्य में पड़ गये तब गंगा ने कहा,...

श्री कृष्ण और स्यमंतक मणि
एक बार भगवान श्रीकृष्ण बलरामजी के साथ हस्तिनापुर गए। उनके हस्तिनापुर चले जाने के बाद अक्रूर और कृतवर्मा ने शतधन्वा को स्यमंतक मणि छीनने के लिए उकसाया। शतधन्वा बड़े दुष्ट और पापी स्वभाव का मनुष्य...

बर्बरीक - महाभारत की कहानी
बर्बरीक घटोत्कच का पुत्र और हिडिम्बा और भीम का पोता था। बर्बरीक बचपन से ही बहुत साहसी योद्धा था। उनकी माता, माता अहिल्यावती (बासुकी नाग की पुत्री) ने उन्हें युद्ध कला सिखाई। "तीन तीरों का वाहक" बर्बरीक...

घटोत्कच की मृत्यु
यह महाभारत में भीमसेन द्वारा प्रदर्शित दस गुणों को उजागर करने वाले पदों की श्रृंखला की निरंतरता है। श्री माधवाचार्य ने अपने महाभारत तत्कालिक निर्णय में दस गुणों की व्याख्या इस प्रकार की है भक्तिर्जानं...

दुरात्मा कीचक
द्रौपदी के साथ पाण्डव वनवास के अंतिम वर्ष अज्ञातवास के समय में वेश तथा नाम बदलकर राजा विराट के यहां रहते थे| उस समय द्रौपदी ने अपना नाम सैरंध्री रख लिया था और विराट नरेश की रानी सुदेष्णा की दासी...

भीम और अर्जुन के साथ महाभारत में हनुमान
भीम और अर्जुन के साथ महाभारत में हनुमान भीम और हनुमान एक दिन द्रौपदी को सौगंधिका के फूल चाहिए थे। इस प्रकार, भीम अपनी पत्नी को प्रभावित करने और उन्हें वांछित फूल लाने के लिए गए। भीम को रास्ते में...