परशुराम
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जिनका सादर नमन करते हों, उन शस्त्रधारी और शास्त्रज्ञ भगवान परशुराम की महिमा का वर्णन शब्दों की सीमा में संभव नहीं। वे योग, वेद और नीति में निष्णात थे, तंत्रकर्म तथा ब्रह्मास्त्र समेत विभिन्न दिव्यास्त्रों के संचालन में भी पारंगत थे, यानी जीवन और अध्यात्म की हर विधा के महारथी।
विष्णु के छठे अवतार परशुराम, पशुपति का तप कर परशु धारी बने और उन्होंने शस्त्र का प्रयोग कुप्रवृत्तियों का दमन करने के लिए किया। कुछ लोग कहते हैं, परशुराम ने जाति विशेष का सदैव विरोध किया, लेकिन यह तार्किक सत्य नहीं। तथ्य तो यह है कि संहार और निर्माण, दोनों में कुशल परशुराम जाति नहीं, अपितु अवगुण विरोधी थे। गोस्वामी तुलसीदास के शब्दों में -
जो खल दंड करहुं नहिं तोरा, भ्रष्ट होय श्रुति मारग मोरा की परंपरा का ही उन्होंने भलीभांति पालन किया।
परशुराम ने ऋषियों के सम्मान की पुनस्र्थापना के लिए शस्त्र उठाए। उनका उद्देश्य जाति विशेष का विनाश करना नहीं था। यदि ऐसा होता, तो वे केवल हैहय वंश को समूल नष्ट न करते। जनक, दशरथ आदि राजाओं का उन्होंने समुचित सम्मान किया। सीता स्वयंवर में श्रीराम की वास्तविकता जानने के बाद प्रभु का अभिनंदन किया, तो कौरव-सभा में कृष्ण का समर्थन करने में भी परशुराम ने संकोच नहीं किया। कर्ण को श्राप उन्होंने इसलिए नहीं दिया कि कुंतीपुत्र किसी विशिष्ट जाति से संबंध रखते हैं, वरन् असत्य वाचन करने के दंड स्वरूप कर्ण को सारी विद्या विस्मृत हो जाने का श्राप दिया था।
कौशल्या पुत्र राम और देवकीनंदन कृष्ण से अगाध स्नेह रखने वाले परशुराम ने गंगापुत्र देवव्रत (भीष्म पितामह) को न सिर्फ युद्धकला में प्रशिक्षित किया, बल्कि यह कहकर आशीष भी दी कि संसार में किसी गुरु को ऐसा शिष्य पुन: कभी प्राप्त न होगा! पौराणिक मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया को ही त्रेता युग का प्रारंभ हुआ था। इसी दिन, यानी वैशाख शुक्ल तृतीया को सरस्वती नदी के तट पर निवास करने वाले ऋषि जमदग्नि तथा माता रेणुका के घर प्रदोषकाल में जन्मे थे परशुराम।
परशुराम के क्रोध की चर्चा बार-बार होती है, लेकिन आक्रोश के कारणों की खोज बहुत कम हुई है। परशुराम ने प्रतिकार स्वरूप हैहयवंश के कार्तवीर्य अर्जुन की वंश-बेल का 21 बार विनाश किया था, क्योंकि कामधेनु गाय का हरण करने के लिए अर्जुनपुत्रों ने ऋषि जमदग्नि की हत्या कर दी थी। भगवान दत्तात्रेय की कृपा से हजार भुजाएं प्राप्त करने वाला कार्तवीर्य अर्जुन दंभ से लबालब भरा था। उसके लिए विप्रवध जैसे खेल था, जिसका दंड परशुराम ने उसे दिया। ग्रंथों में यह भी वर्णित है कि सहस्त्रबाहु ने परशुराम के कुल का 21 बार अपमान किया था।
परशुराम के लिए पिता की हत्या का समाचार प्रलयातीत था। उनके लिए ऋषि जमदग्नि केवल पिता ही नहीं, ईश्वर भी थे। इतिहास प्रमाण है कि परशुराम ने गंधर्वो के राजा चित्ररथ पर आकर्षित हुई मां रेणुका का पिता का आदेश मिलने पर वध कर दिया था। जमदग्नि ने पितृ आज्ञा का विरोध कर रहे पुत्रों रुक्मवान, सुखेण, वसु तथा विश्वानस को जड़ होने का श्राप दिया, लेकिन बाद में परशुराम के अनुरोध पर उन्होंने दयावश पत्नी और पुत्रों को पुनर्जीवित कर दिया। पशुपति भक्त परशुराम ने श्रीराम पर भी क्रोध इसलिए व्यक्त किया, क्योंकि अयोध्या नरेश ने शिव धनुष तोड़ दिया था। वाल्मीकि रामायण के बालकांड में संदर्भ है कि भगवान परशुराम ने वैष्णव धनुष पर शर-संधान करने के लिए श्रीराम को कहा। जब वे इसमें सफल हुए, तब परशुराम ने भी समझ लिया कि विष्णु ने श्रीरामस्वरूप धारण किया है।
परशुराम के क्रोध का सामना तो गणपति को भी करना पड़ा था। मंगलमूर्ति ने परशुराम को शिव दर्शन से रोक लिया था, रुष्ट परशुराम ने उन पर परशु प्रहार किया, जिससे गणेश का एक दांत नष्ट हो गया और वे एकदंत कहलाए। अश्वत्थामा, हनुमान और विभीषण की भांति प्रभुस्वरूप परशुराम के संबंध में भी यह बात मानी जाती है कि वे चिरजीवी हैं।
अन्य संबंधित कहानियां और कथाएं
मंदोदरी-रावण का विवाह
रामायण के समय में, तपस्या के माध्यम से, कोई व्यक्ति वास्तविक जीवन में अपनी अंतर्निहित इच्छाओं को प्राप्त कर सकता था, और ऐसी इच्छाओं को दुनिया में बहुत अधिक महत्व दिया जाता था। मयासुर एक कुशल वास्तुकार ...
हनुमद रामायण
ऐसा माना जाता है कि प्रभु श्रीराम की रावण के ऊपर विजय प्राप्त करने के पश्चात ईश्वर की आराधना के लिये हनुमान हिमालय पर चले गये थे। वहाँ जाकर उन्होंने पर्वत शिलाओं पर अपने नाखून से रामायण की रचना...
भगवान राम और लक्ष्मण की मृत्यु
महाकाल का श्रीराम के पास आना जब श्रीराम के इस धरती पर सभी कर्तव्य पूरे हो गए तब उन्हें सूचना देने स्वयं महाकाल एक तपस्वी के रूप में श्रीराम दरबार में पहुंचे। द्वार पर उनकी भेंट लक्ष्मण से हुई तथा...
अहिल्या की कथा
राम और लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के साथ मिथिलापुरी के वन उपवन आदि देखने के लिये निकले तो उन्होंने एक उपवन में एक निर्जन स्थान देखा। राम बोले, "भगवन्! यह स्थान देखने में तो आश्रम जैसा दिखाई देता है...
राम हनुमान से मिलते हैं।
लोकप्रिय हिंदू महाकाव्य, रामायण सभी भगवान राम और देवी सीता की कहानियों के बारे में है। हर कोई जो रामायण की कहानियों को जानता है, वह अपने भगवान श्री राम की सेवा के लिए भगवान हनुमान की लीला को नहीं...
हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने के पीछे का कारण
सिंदूर की कथा एक प्रसिद्ध कथा जिसका वर्णन रामायण में किया गया है, अक्सर ये देखा जाता है किअपने महल में श्रृंगार कर रही थी। तबी वहा ने ब्रह्मचारी हनुमान की इस सीधी-सादी बात पर प्रसन्न होकर कहा, पुत्र!...
बालि का बल
ऐसा कहा जाता है कि बालि को उसके पिता इन्द्र से एक स्वर्ण हार प्राप्त हुआ जिसको ब्रह्मा ने मंत्रयुक्त करके यह वरदान दिया था कि इसको पहनकर वह जब भी रणभूमि में अपने दुश्मन का सामना करेगा तो उसके दुश्मन...
जाम्बवन्त से सम्बंधित पौराणिक कथा
जांबवंत जी का जन्म ब्रह्मा जी से ही हुआ था उनकी पत्नी का नाम जयवंती था। यह जब जवान थे, तब भगवान् त्रिविक्रम वामन जी का अवतार हुआ। तब भगवान्, बलि के पास तीन पग भिक्षा मांगने गए और बलि तैयार भी हो गया,...
सिंहिका राक्षसी जिसने हनुमान की परछाई को पकड़ लिया था
हनुमान के लंका जाने की कहानी का त्वरित परिचय श्लोक प्राचीन पवित्र पुस्तक "रामायण" से लिया गया है। रामायण में भगवान राम के सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 24 साल के वनवास जाने की कहानी को दर्शाया गया है।...
हनुमान जी ने उठाया था गोवर्धन पर्वत
गोवर्धन पर्वत गोवर्धन पर्वत को गिरिराज महाराज के नाम से जाना जाता है और इन्हें साक्षात श्री कृष्ण का स्वरूप माना गया है। इसका कारण यह है कि भगवान श्री कष्ण ने कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि को गोर्वधन...
त्रिशंकु की स्वर्गयात्रा
त्रिशंकु सशरीर स्वर्ग जाना चाहते थे अतः इसके लिये उन्होंने वशिष्ठ जी अनुरोध किया किन्तु वशिष्ठ जी ने इस कार्य के लिये अपनी असमर्थता जताई। त्रिशंकु ने यही प्रार्थना वशिष्ठ जी के पुत्रों से भी...
मेघनाद का राम रावण युद्ध में योगदान
कुम्भकर्ण के अन्त के बाद रावण के पास अब केवल एक उसका पुत्र इन्द्रजीत ही रह गया था। उसने इन्द्रजीत को आदेश दिया कि वह युद्ध की ओर कूच करे ।इन्द्रजीत ने अपने पिता के आदेश पर सबसे पहले कुलदेवी माता...
विश्वामित्र का महर्षि वशिष्ठ से प्रतिशोध
सम्पूर्ण धनुर्विद्या का ज्ञान प्राप्त करके विश्वामित्र बदला लेने के लिये वशिष्ठ जी के आश्रम में पहुँचे। उन्हें ललकार कर विश्वामित्र ने अग्निबाण चला दिया। वशिष्ठ जी ने भी अपना धनुष संभाल लिया...
अहिल्या उद्धार
प्रातःकाल जब राम और लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के साथ मिथिलापुरी के वन उपवन आदि देखने के लिये निकले तो उन्होंने एक उपवन में एक निर्जन स्थान देखा। राम बोले, "भगवन्! यह स्थान देखने में तो आश्रम जैसा...
रामायण युद्ध में हनुमान
रामायण के सुन्दर-काण्ड में हनुमान जी के साहस और देवाधीन कर्म का वर्णन किया गया है। हनुमानजी की भेंट रामजी से उनके वनवास के समय तब हुई जब रामजी अपने भ्राता लछ्मन के साथ अपनी पत्नी सीता की खोज कर रहे...
लंका का राजा-दशमुखा
रावण के दस सिर रावण को 'दस मुख' या यानी 10 सिर वाला भी कहा जाता है और यही कारण है कि उसे 'दशानन' कहा जाता है। शास्त्र ग्रंथों और रामायण में उनके 10 सिर और 20 बंधों के रूप में करार किया गया है। रावण, मुनि विश्वेश्रवा...
मेघनाद का हनुमान जी के विरुद्ध युद्ध
जब भगवान श्री राम ने हनुमान जी को माता सीता की खोज में भेजा और हनुमान जी जब लंका में अशोक वाटिका में माता सीता से मिले, उसके उपरान्त हनुमान जी ने अशोक वाटिका को तहस-नहस करना आरम्भ कर दिया। रावण के...
अयोध्या संदर्भ: सुप्रीम कोर्ट का फैसला
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: बाबरी मस्जिद, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक मस्जिद, 16 वीं शताब्दी में मुगल सम्राट बाबर के कमांडर मीर बाकी द्वारा बनाई गई थी। मस्जिद उस स्थान पर बनी थी जिसे कुछ हिंदू भगवान...
सीता स्वयंवर रामायण कथा
सीता स्वयंवर रामायण कथा सीता मैया राजा जनक की पुत्री थीं। वास्तव में वह पृथ्वी माया से उत्पन्न हुई है, इसलिए उसका एक नाम भूमिजा भी है। सीता मैया का जीवन सरल नहीं था। वे बचपन से ही कई असाधारण कार्य...
हनुमान पुत्र मकरध्वज की कथा
पवनपुत्र हनुमान बाल-ब्रह्मचारी थे। लेकिन मकरध्वज को उनका पुत्र कहा जाता है। यह कथा उसी मकरध्वज की है।वाल्मीकि रामायण के अनुसार, लंका जलाते समय आग की तपिश के कारण हनुमानजी को बहुत पसीना आ रहा था।...
अंगद और अक्षय कुमार की कहानी
अंगद और अक्षय कुमार की रोचक कहानी अकसर कई लोगो को यह प्रश्न परेशान करता हैं की जब अंगद भी समुद्र को लांघ सकते थे तो क्यो हनुमान जी सबसे पहले लंका गए? आज इसी प्रश्न के उत्तर मे यह लेख लिख रहा हूँ। अंगद...
बालि और सुग्रीव का जन्म
बालि और सुग्रीव का जन्म ऋष्यमूक पर्वत का नाम ऋष्यमूक पर्वत श्रेणियों के अन्तर्गत एक पर्वत पर एक विशाल बानर रहता था, जिसका नाम ऋक्षराज था ।किसी ने उससे पूछा कि इस पर्वत का नाम ऋष्यमूक क्यों पड़ा?...
क्षत्रिय राजा के रूप में विश्वामित्र
प्रजापति के पुत्र कुश, कुश के पुत्र कुशनाभ और कुशनाभ के पुत्र राजा गाधि थे। विश्वामित्र जी उन्हीं गाधि के पुत्र थे। विश्वामित्र शब्द विश्व और मित्र से बना है जिसका अर्थ है- सबके साथ मैत्री अथवा...
जनकपुत्री माता सीता के भाई कौन थे?
देवी सीता मिथिला के राजा जनक की ज्येष्ठ पुत्री थीं इसलिए उन्हें 'जानकी' भी कहा जाता है। कहते हैं कि राजा जनक को माता सीता एक खेत से मिली थी। इसीलिए उन्हें 'धरती पुत्री' भी कहा जाता है। लक्ष्मण, भरत...
विश्वामित्र को ब्राह्मणत्व की प्राप्ति
देवताओं के चले जाने के बाद विश्वामित्र भी ब्राह्मण का पद प्राप्त करने के लिये पूर्व दिशा में जाकर कठोर तपस्या करने लगे। इस तपस्या को भ़ंग करने के लिए नाना प्रकार के विघ्न उपस्थित हुए किन्तु...
लंका कथा
श्री लंका, का इतिहास रामायण में भी सुनने को मिलता है परन्तु लंका निर्माण से जुडी भी कथा है। जो हमको उसके निर्माण और कैसे रावण ने उसका अधिकार किया इसकी पूरी जानकारी देती है। रावण, जो कुल से तो ब्राह्मण...
रावण के दस सिर क्यों थे
भगवान ब्रह्मा को प्रसन्न करने के लिए, रावण ने कई वर्षों तक घोर तपस्या (तपस्या) की। एक दिन भगवान ब्रह्मा को प्रसन्न करने के लिए, उन्होंने अपना सिर काटने का फैसला किया। जब उसने अपना सिर काट दिया, तो...
हनुमान जी की कथा
हनुमान जी का जन्म त्रेता युग मे अंजना(एक नारी वानर) के पुत्र के रूप मे हुआ था। अंजना असल मे पुन्जिकस्थला नाम की एक अप्सरा थीं, मगर एक शाप के कारण उन्हें नारी वानर के रूप मे धरती पे जन्म लेना पडा। उस...
रामायण कथा: भगवान राम और केवट!
वन पहुंचे, नदी को पार करना जब भगवान श्री रामचंद्र सीता और लक्ष्मण के साथ वन पहुंचे तो उन्हें गंगा नदी को पार करना पड़ा। गुहा ने भगवान राम के निर्वासन के बारे में सुना था और उनकी मदद के लिए दौड़े...
जब हनुमान जी से हारे शनि देव
शनि के नाम से ही हर व्यक्ति डरने लगता है। शनि की दशा एक बार शुरू हो जाए तो साढ़ेसात साल बाद ही पीछा छोड़ती है। लेकिन हनुमान भक्तों को शनि से डरने की तनिक भी जरूरत नहीं। शनि ने हनुमान को भी डराना चाहा...
हनुमान जी की परीक्षा
अयोध्या वापसी श्री राम की अयोध्या वापसी और राजा के रूप में उनकी ताजपोशी के बाद बहुत खुशी और उत्सव मनाया गया। भगवान राम ने उन सभी बंदरों को उपहार बांटे जिन्होंने उनकी सेना में योद्धाओं के रूप में...
हनुमान जी की अद्भुत कहानी
जब भगवान राम की सलाह पर माता सीता को करनी पड़ी हनुमान से प्रार्थना खूबसूरत रिश्ता- श्री राम, माता सीता और हनुमान से जुड़ी हुई घटनाएँ हमें सदैव प्रिय हैं। भगवान और भक्त के बीच का रिश्ता कितना खूबसूरत...
रावण के जन्म की कथा
जब श्रीराम अयोध्या में राज्य करने लगे तब एक दिन समस्त ऋषि-मुनि श्रीरघुनाथजी का अभिनन्दन करने के लिये अयोध्यापुरी में आये। श्रीरामचन्द्रजी ने उन सबका यथोचित सत्कार किया। वार्तालाप करते हुये...
कैसे हुआ हनुमान जी का जन्म
यूं तो भगवान हनुमान जी को अनेक नामों से पुकारा जाता है, जिसमें से उनका एक नाम वायु पुत्र भी है। जिसका शास्त्रों में सबसे ज्यादा उल्लेख मिलता है। शास्त्रों में इन्हें वातात्मज कहा गया है अर्थात्...
राम के साथ युद्ध में कुंभकर्ण
कुंभकर्ण एक राक्षस था और राजा रावण का भाई था। यहां तक कि अपने विशाल आकार और भोजन के लिए महान आग्रह के साथ, उन्हें अच्छे चरित्र का वर्णन किया गया था, हालांकि उन्होंने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने...
जब हनुमान जी ने गरुड़, सुदर्शन चक्र तथा सत्यभामा का घमंड चूर किया
संसार में किसी का कुछ नहीं| ख्वाहमख्वाह अपना समझना मूर्खता है, क्योंकि अपना होता हुआ भी, कुछ भी अपना नहीं होता| इसलिए हैरानी होती है, घमण्ड क्यों? किसलिए? किसका? कुछ रुपये दान करने वाला यदि यह कहे...
रावण और बाली का महाप्रलयंकारी युद्ध
रावण और बाली का महाप्रलयंकारी युद्ध इस कहानी में महाबली बाली और रावण के बीच हुए युद्ध के बारे मे बातएंगे रावण ने जब भूमंडल के अधिकांश राज्यों पर विजय प्राप्त कर ली, तब वह युद्ध के लिए किष्किंधा...
कैसे एक गिलहरी ने भगवान राम को पुल बनाने में मदद की
भगवान राम को अपनी पत्नी सीता को बचाने के लिए समुद्र के पार लंका तक एक पुल बनाने की जरूरत थी। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम (सबसे महान) थे, और सभी के द्वारा पूजनीय थे, और सीता भूमि देवी की बेटी होने...
