श्रीराम
श्रीराम
राम भगवान विष्णु के अवतार हैं, और इन्हें श्रीराम और श्रीरामचन्द्र के नामों से भी जाना जाता है। रामायण में वर्णन के अनुसार अयोध्या के सूर्यवंशी राजा, चक्रवर्ती सम्राट दशरथ ने पुत्रेश्टी यज्ञ (पुत्र प्राप्ती यज्ञ ) कराया जिसके फलस्वरूप उनके पुत्रों का जन्म हुआ। श्रीराम का जन्म देवी कौशल्या के गर्भ से अयोध्या में हुआ था। श्रीराम जी चारों भाइयों में सबसे बड़े थे। किंतु अपनी बहन से छोटे थे। भगवान राम की सगी बहन शांता थीं जो श्रीराम और उनके तीनों भाइयों की बड़ी बहन थीं। हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को श्रीराम जयंती या राम नवमी का पर्व मनाया संस्कृत महाकाव्य रामायण के रूप में वर्णित हुआ है। रामायण में सीता के खोज में श्रीलंका जाने के लिए 48 किलोमीटर लम्बे 3 किलोमीटर चोड़े पत्थर के सेतु का निर्माण करने का उल्लेख प्राप्त होता है, जिसको रामसेतु कहते हैं ।
गोस्वामी तुलसीदास ने भी उनके जीवन पर केन्द्रित भक्तिभावपूर्ण सुप्रसिद्ध महाकाव्य रामचरितमानस की रचना की है। इन दोनों के अतिरिक्त अन्य भारतीय भाषाओं में भी रामायण की रचनाएँ हुई हैं, जो काफी प्रसिद्ध भी हैं। भारत में श्री राम अत्यन्त पूजनीय हैं और आदर्श पुरुष हैं तथा विश्व के कई देशों में भी श्रीराम आदर्श के रूप में पूजे जाते हैं जैसे थाईलैण्ड, इण्डोनेशिया आदि । इन्हें पुरुषोत्तम शब्द से भी अलंकृत किया जाता है।
मर्यादा-पुरुषोत्तम राम, अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के सबसे बड़े पुत्र थे। राम की पत्नी का नाम सीता था इनके तीन भाई थे- लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न। हनुमान राम के सबसे बड़े भक्त माने जाते हैं। राम ने लंका के राजा रावण (जिसने अधर्म का पथ अपना लिया था) का वध किया। श्री राम की प्रतिष्ठा मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में है। श्री राम ने मर्यादा के पालन के लिए राज्य, मित्र, माता-पिता, यहाँ तक कि पत्नी का भी साथ छोड़ा। इनका परिवार, आदर्श भारतीय परिवार का प्रतिनिधित्व करता है। राम रघुकुल में जन्मे थे, जिसकी परम्परा रघुकुल रीति सदा चलि आई प्राण जाई पर बचन न जाई की थी। राम के पिता दशरथ ने उनकी सौतेली माता कैकेयी को उनकी किन्हीं दो इच्छाओं को पूरा करने का वचन (वर) दिया था।
कैकेयी ने दासी मन्थरा के बहकावे में आकर इन वरों के रूप में राजा दशरथ से अपने पुत्र भरत के लिए अयोध्या का राजसिंहासन और राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास मांगा। पिता के वचन की रक्षा के लिए राम ने खुशी से चौदह वर्ष का वनवास स्वीकार किया। पत्नी सीता ने आदर्श पत्नी का उदाहरण देते हुए पति के साथ वन (वनवास) जाना उचित समझा। भाई लक्ष्मण ने भी राम के साथ चौदह वर्ष वन में बिताए। भरत ने न्याय के लिए माता का आदेश ठुकराया और बड़े भाई राम के पास वन जाकर उनकी चरणपादुका (खड़ाऊँ) ले आए। फिर इसे ही राज गद्दी पर रख कर राजकाज किया।
जब राम वनवासी थे तभी उनकी पत्नी सीता को रावण हरण (चुरा) कर ले गया। जंगल में राम को हनुमान जैसा मित्र और भक्त मिला जिसने राम के सारे कार्य पूरे कराये। राम ने हनुमान, सुग्रीव आदि वानर जाति के महापुरुषों की सहायता से सीता को ढूंंढा। समुद्र में पुल बना कर लंका पहुँचे तथा रावण के साथ युद्ध किया। उसे मार कर सीता जी को वापस ले कर आये। राम के अयोध्या लौटने पर भरत ने राज्य उनको ही सौंप दिया। राम न्यायप्रिय थे। उन्होंने बहुत अच्छा शासन किया, इसलिए लोग आज भी अच्छे शासन को रामराज्य की उपमा देते हैं। इनके दो पुत्रों कुश व लव ने इनके राज्यों को संभाला। वैदिक धर्म के कई त्योहार, जैसे दशहरा, राम नवमी और दीपावली, राम की वन-कथा से जुड़े हुए हैं।
श्रीराम से संबंधित प्रमुख प्रश्न
Read All Questions- क्या भगवान कृष्ण हनुमान से मिले थे?
- महाभारत में हनुमान से कौन मिले थे?
- राजा दशरथ के माता-पिता का क्या नाम था?
- रामायण में केवट का क्या नाम है?
- सुन्दरकाण्ड की शिक्षाएँ क्या हैं?
- हनुमान चालीसा दोहा, चौपाई सहित ?
- भगवान राम के साथ पक्षी कौन है?
- किस पक्षी ने सीता को बचाया?
- राम कौन से देव अवतार हैं?
- हनुमान जी का बेटा कौन था?
- श्रीलंका में रावण महल कहाँ है?
- सीता किस पेड़ के नीचे बैठी थी?
- हनुमान जी ने कहाँ सिंदूर लगाया था ?
- अगस्त्य महान ऋषि की कहानी क्या है?
- वाल्मीकि रामायण में कुल कितने श्लोक है ?
- राम के चरण स्पर्श से जो शिला स्त्री बन गई उस स्त्री का क्या नाम था?
- सीता का मूल नाम क्या है ?
- किसने जलाई हनुमान की पूंछ?
- सीता स्वयंवर के बाद क्या हुआ?
- छोटी दिवाली के नाम क्या हैं?
श्रीराम से संबंधित प्रमुख कहानियाँ
Read All Stories
मंदोदरी-रावण का विवाह
रामायण के समय में, तपस्या के माध्यम से, कोई व्यक्ति वास्तविक जीवन में अपनी अंतर्निहित इच्छाओं को प्राप्त कर सकता था, और ऐसी इच्छाओं को दुनिया में बहुत अधिक महत्व दिया जाता था। मयासुर एक कुशल वास्तुकार ...
सिंहिका राक्षसी जिसने हनुमान की परछाई को पकड़ लिया था
हनुमान के लंका जाने की कहानी का त्वरित परिचय श्लोक प्राचीन पवित्र पुस्तक "रामायण" से लिया गया है। रामायण में भगवान राम के सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 24 साल के वनवास जाने की कहानी को दर्शाया गया है।...
हनुमान जी की अद्भुत कहानी
जब भगवान राम की सलाह पर माता सीता को करनी पड़ी हनुमान से प्रार्थना खूबसूरत रिश्ता- श्री राम, माता सीता और हनुमान से जुड़ी हुई घटनाएँ हमें सदैव प्रिय हैं। भगवान और भक्त के बीच का रिश्ता कितना खूबसूरत...
भगवान राम और लक्ष्मण की मृत्यु
महाकाल का श्रीराम के पास आना जब श्रीराम के इस धरती पर सभी कर्तव्य पूरे हो गए तब उन्हें सूचना देने स्वयं महाकाल एक तपस्वी के रूप में श्रीराम दरबार में पहुंचे। द्वार पर उनकी भेंट लक्ष्मण से हुई तथा...
रामायण कथा: भगवान राम और केवट!
वन पहुंचे, नदी को पार करना जब भगवान श्री रामचंद्र सीता और लक्ष्मण के साथ वन पहुंचे तो उन्हें गंगा नदी को पार करना पड़ा। गुहा ने भगवान राम के निर्वासन के बारे में सुना था और उनकी मदद के लिए दौड़े...
परशुराम
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जिनका सादर नमन करते हों, उन शस्त्रधारी और शास्त्रज्ञ भगवान परशुराम की महिमा का वर्णन शब्दों की सीमा में संभव नहीं। वे योग, वेद और नीति में निष्णात थे, तंत्रकर्म तथा...
श्री राम आरती
श्री राम आरती श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन, हरण भवभय दारुणम्। नव कंज लोचन, कंज मुख कर कंज पद कंजारुणम्॥ ॥श्री रामचन्द्र कृपालु..॥ कन्दर्प अगणित अमित छवि, नव नील नीरद सुन्दरम्। पट पीत मानहुं...
जाम्बवन्त से सम्बंधित पौराणिक कथा
जांबवंत जी का जन्म ब्रह्मा जी से ही हुआ था उनकी पत्नी का नाम जयवंती था। यह जब जवान थे, तब भगवान् त्रिविक्रम वामन जी का अवतार हुआ। तब भगवान्, बलि के पास तीन पग भिक्षा मांगने गए और बलि तैयार भी हो गया,...
हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की भजन
हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की भजन हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की, ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की ॥ श्लोक – ॐ श्री महागणाधिपतये नमः, ॐ श्री उमामहेश्वराभ्याय नमः। वाल्मीकि गुरुदेव के पद...
राम अवतार
राम अवतार रामचन्द्र प्राचीन भारत में जन्मे, एक महापुरुष थे। हिन्दू धर्म में, राम, विष्णु के १० अवतारों में से एक हैं। राम, अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के सबसे बड़े पुत्र थे। राम की पत्नी...
अहिल्या की कथा
राम और लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के साथ मिथिलापुरी के वन उपवन आदि देखने के लिये निकले तो उन्होंने एक उपवन में एक निर्जन स्थान देखा। राम बोले, "भगवन्! यह स्थान देखने में तो आश्रम जैसा दिखाई देता है...
जब हनुमान जी ने गरुड़, सुदर्शन चक्र तथा सत्यभामा का घमंड चूर किया
संसार में किसी का कुछ नहीं| ख्वाहमख्वाह अपना समझना मूर्खता है, क्योंकि अपना होता हुआ भी, कुछ भी अपना नहीं होता| इसलिए हैरानी होती है, घमण्ड क्यों? किसलिए? किसका? कुछ रुपये दान करने वाला यदि यह कहे...
हनुमान की जन्म कथा
हनुमान की जन्म कथा यह केसरी और अंजना के पुत्र पवनपुत्र हनुमान की जन्म कथा है। वह भगवान राम के प्रति अपनी अतुलनीय भक्ति के लिए प्रसिद्ध थे। अपनी निस्वार्थ सेवा और भक्ति से, हनुमान ने भगवान राम और...
हनुमान जी ने उठाया था गोवर्धन पर्वत
गोवर्धन पर्वत गोवर्धन पर्वत को गिरिराज महाराज के नाम से जाना जाता है और इन्हें साक्षात श्री कृष्ण का स्वरूप माना गया है। इसका कारण यह है कि भगवान श्री कष्ण ने कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि को गोर्वधन...
राम हनुमान से मिलते हैं।
लोकप्रिय हिंदू महाकाव्य, रामायण सभी भगवान राम और देवी सीता की कहानियों के बारे में है। हर कोई जो रामायण की कहानियों को जानता है, वह अपने भगवान श्री राम की सेवा के लिए भगवान हनुमान की लीला को नहीं...
अयोध्या संदर्भ: सुप्रीम कोर्ट का फैसला
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: बाबरी मस्जिद, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक मस्जिद, 16 वीं शताब्दी में मुगल सम्राट बाबर के कमांडर मीर बाकी द्वारा बनाई गई थी। मस्जिद उस स्थान पर बनी थी जिसे कुछ हिंदू भगवान...
जब भगवान राम और भोलेनाथ के बीच हुआ युद्ध
बात उन दिनों कि है जब श्रीराम का अश्वमेघ यज्ञ चल रहा था ! श्रीराम के अनुज शत्रुघ्न के नेतृत्व में असंख्य वीरों की सेना सारे प्रदेश को विजित करती जा रही थी ! यज्ञ का अश्व प्रदेश प्रदेश जा रहा था ! इस...
जब हनुमान ने सूर्य को खाया
सूर्य को खाने वाले हनुमान की कहानी बच्चों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यह हिंदू शास्त्रों में भी एक महत्वपूर्ण घटना है जिसके परिणामस्वरूप हनुमान को कई वरदान प्राप्त हुए। तो क्या सच में हनुमान ने...
अहिल्या उद्धार
प्रातःकाल जब राम और लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के साथ मिथिलापुरी के वन उपवन आदि देखने के लिये निकले तो उन्होंने एक उपवन में एक निर्जन स्थान देखा। राम बोले, "भगवन्! यह स्थान देखने में तो आश्रम जैसा...
अंगद और अक्षय कुमार की कहानी
अंगद और अक्षय कुमार की रोचक कहानी अकसर कई लोगो को यह प्रश्न परेशान करता हैं की जब अंगद भी समुद्र को लांघ सकते थे तो क्यो हनुमान जी सबसे पहले लंका गए? आज इसी प्रश्न के उत्तर मे यह लेख लिख रहा हूँ। अंगद...
