त्रेता युग में शेषनाग जी ने लक्ष्मण अवतार लिया जो भगवान श्री राम के छोटे भाई थे। लक्ष्मण जी की मां का नाम सुमित्रा था. प्रभु राम के अलावा भरत और शत्रुघ्न उनके भाई थे राम के वे अनुज थे. रामायण के अनुसार राजा दशरथ के वे तीसरे पुत्र थे। लक्ष्मण हर कला में निपुण थे. धनुर्विद्या के वे माहिर थे, वे बहुत जल्द क्रोधित हो जाते थे जिस कारण प्रभु राम को कई बार शांत कराना पड़ता था, बड़े भ्राता के वे भक्त थे। वे भगवान राम के भाई, लक्ष्मण, के रूप में प्रकट हुए थे और उन्होंने रामायण काल में भूमि पर अपनी भूमिका निभाई। वनवास के दौरान वह श्री राम के साथ थे और उनकी सेवा करते हुए उन्होंने इंद्रजीत का वध भी किया था।