लक्ष्मण

लक्ष्मण

लक्ष्मण

लक्ष्मण रामायण के एक आदर्श पात्र हैं। इनको शेषनाग का अवतार माना जाता है। रामायण के अनुसार, राजा दशरथ के तीसरे पुत्र थे, उनकी माता सुमित्रा थी। वे राम के छोटे भाई थे, इन दोनों भाईयों में अपार प्रेम था। उन्होंने राम-सीता के साथ १४ वर्षों का वनवास भोगा था | कौशल्या और कैकेई इनकी सौतेली माता थीं | इन सभी चारों भाइयों की एक बड़ी बहन थी जो कौशल्या की पुत्री थीं उनका नाम शांता था | 

दशरथ और कौशल्या ने उन्हें अंग महाजनपद के राजा और कौशल्या की बहन को गोद दे दिया था | मंदिरों में श्री राम तथा सीता जी के साथ सदैव उनकी भी पूजा होती है। उनके अन्य भाई भरत और शत्रुघ्न थे। लक्ष्मण हर कला में निपुण थे, चाहे वो मल्लयुद्ध हो या धनुर्विद्या।

आदर्श भाई

लक्ष्मण एक आदर्श अनुज हैं। राम को पिता ने वनवास दिया किंतु लक्ष्मण राम के साथ स्वेच्छा से वन गमन करते हैं - ज्येष्ठानुवृति, स्नेह तथा धर्मभाव के कारण। राम के साथ उनकी पत्नी सीता के होने से उन्हें आमोद-प्रमोद के साधन प्राप्त है किन्तु लक्ष्मण ने समस्त आमोदों का त्याग कर केवल सेवाभाव को ही अपनाया। वास्तव में लक्ष्मण का वनवास राम के वनवास से भी अधिक महान है।

भाई के लिये बलिदान की भावना

वाल्मीकि रामायण के अनुसार दानव कबंध से युद्ध के अवसर पर लक्ष्मण राम से कहते हैं, "हे राम! इस कबंध दानव का वध करने के लिये आप मेरी बलि दे दीजिये। मेरी बलि के फलस्वरूप आप सीता तथा अयोध्या के राज्य को प्राप्त करने के पश्चात् आप मुझे स्मरण करने की कृपा बनाये रखना।"

सदाचार का आदर्श

सीता की खोज करते समय जब मार्ग में सीता के आभूषण मिलते हैं तो राम लक्ष्मण से पूछते हैं "हे लक्ष्मण! क्या तुम इन आभूषणों को पहचानते हो?" लक्ष्मण ने उत्तर में कहा "मैं न तो बाहों में बंधने वाले केयूर को पहचानता हूँ और न ही कानों के कुण्डल को।मैं तो प्रतिदिन माता सीता के चरण स्पर्श करता था। अतः उनके पैरों के नूपुर को अवश्य ही पहचानता हूँ।" सीता के पैरों के सिवा किसी अन्य अंग पर दृष्टि न डालने सदाचार का आदर्श है।

लक्ष्मण से संबंधित प्रमुख प्रश्न

Read All Questions

लक्ष्मण से संबंधित प्रमुख कहानियाँ

Read All Stories
रामायण कथा: भगवान राम और केवट!

रामायण कथा: भगवान राम और केवट!

वन पहुंचे, नदी को पार करना जब भगवान श्री रामचंद्र सीता और लक्ष्मण के साथ वन पहुंचे तो उन्हें गंगा नदी को पार करना पड़ा। गुहा ने भगवान राम के निर्वासन के बारे में सुना था और उनकी मदद के लिए दौड़े...

सीता स्वयंवर रामायण कथा

सीता स्वयंवर रामायण कथा

सीता स्वयंवर रामायण कथा सीता मैया राजा जनक की पुत्री थीं। वास्तव में वह पृथ्वी माया से उत्पन्न हुई है, इसलिए उसका एक नाम भूमिजा भी है। सीता मैया का जीवन सरल नहीं था। वे बचपन से ही कई असाधारण कार्य...

हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने के पीछे का कारण

हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने के पीछे का कारण

सिंदूर की कथा एक प्रसिद्ध कथा जिसका वर्णन रामायण में किया गया है, अक्सर ये देखा जाता है किअपने महल में श्रृंगार कर रही थी। तबी वहा ने ब्रह्मचारी हनुमान की इस सीधी-सादी बात पर प्रसन्न होकर कहा, पुत्र!...

अहिल्या उद्धार

अहिल्या उद्धार

प्रातःकाल जब राम और लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के साथ मिथिलापुरी के वन उपवन आदि देखने के लिये निकले तो उन्होंने एक उपवन में एक निर्जन स्थान देखा। राम बोले, "भगवन्! यह स्थान देखने में तो आश्रम जैसा...

मेघनाद का राम रावण युद्ध में योगदान

मेघनाद का राम रावण युद्ध में योगदान

कुम्भकर्ण के अन्त के बाद रावण के पास अब केवल एक उसका पुत्र इन्द्रजीत ही रह गया था। उसने इन्द्रजीत को आदेश दिया कि वह युद्ध की ओर कूच करे ।इन्द्रजीत ने अपने पिता के आदेश पर सबसे पहले कुलदेवी माता...

राम अवतार

राम अवतार

राम अवतार रामचन्द्र प्राचीन भारत में जन्मे, एक महापुरुष थे। हिन्दू धर्म में, राम, विष्णु के १० अवतारों में से एक हैं। राम, अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के सबसे बड़े पुत्र थे। राम की पत्नी...

भगवान राम और लक्ष्मण की मृत्यु

भगवान राम और लक्ष्मण की मृत्यु

महाकाल का श्रीराम के पास आना जब श्रीराम के इस धरती पर सभी कर्तव्य पूरे हो गए तब उन्हें सूचना देने स्वयं महाकाल एक तपस्वी के रूप में श्रीराम दरबार में पहुंचे। द्वार पर उनकी भेंट लक्ष्मण से हुई तथा...

हनुमान जी की अद्भुत कहानी

हनुमान जी की अद्भुत कहानी

जब भगवान राम की सलाह पर माता सीता को करनी पड़ी हनुमान से प्रार्थना खूबसूरत रिश्ता- श्री राम, माता सीता और हनुमान से जुड़ी हुई घटनाएँ हमें सदैव प्रिय हैं। भगवान और भक्त के बीच का रिश्ता कितना खूबसूरत...

अहिल्या की कथा

अहिल्या की कथा

राम और लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के साथ मिथिलापुरी के वन उपवन आदि देखने के लिये निकले तो उन्होंने एक उपवन में एक निर्जन स्थान देखा। राम बोले, "भगवन्! यह स्थान देखने में तो आश्रम जैसा दिखाई देता है...

आरती लक्ष्मण बालजती की

आरती लक्ष्मण बालजती की

आरती लक्ष्मण बालजती की असुर संहारन प्राणपति की जगमग ज्योति अवधपुर राजे शेषाचल पै आप विराजे घंटा ताल पखावज बाजे कोटि देव मुनि आरती साजे किरीट मुकुट कर धनुष विराजे तीन लोक जाकी शोभा राजे कंचन...