बलराम के अन्य नाम
संकर्षणसंकर्षण - जब बलराम गर्भ में थे, जब गर्भ का संकर्षण किया गया था, इसीलिए इनका नाम 'संकर्षण' हुआ था।
अनन्त - वेदों में यह कहा गया है कि इनका कभी अंत नहीं होता, इसीलिए ये 'अनन्त' कहे गये हैं।
बलदेव - इनमें बल की अधिकता है। इसीलिए इनको 'बलदेव' कहते हैं।
हली - बलराम हल धारण को धारण करते हैं, इसीलिए इनका एक नाम 'हली' हुआ है।
शितिवासा - नील रंग का वस्त्र धारण करने से इन्हें 'शितिवासा' (नीलाम्बर) कहा गया है।
मुसली - बलराम मूसल को आयुध बनाकर रखते हैं, इसीलिए 'मुसली' कहे गये हैं।
रेवतीरमण - रेवती के साथ इनका विवाह हुआ था, इसीलिए ये साक्षात 'रेवतीरमण' हैं।
रौहिणेय - रोहिणी के गर्भ में वास करने से इन महाबुद्धिमान संकर्षण को 'रौहिणेय' कहा गया है।
बलभद्र- बलबानों में सर्वश्रेष्ठ होने के कारण ही इन्हें 'बलभद्र' कहा जाता है।