महाभारत से संबंधित प्रश्न और उत्तर

धृतराष्ट्र अपने पिछले जन्म मैं एक बहुत दुष्ट राजा था। एक दिन उसने देखा की नदी मैं एक हंस अपने बच्चों के साथ आराम से विचरण कर रहा हे। उसने आदेश दिया की उस हंस की आँख फोड़ दी जायैं और उसके बच्चों को मार दिया जाये। इसी वजह से अगले जन्म मैं वह अंधा पैदा हुआ और उसके पुत्र भी उसी तरह मृत्यु को प्राप्त हुये जैसे उस हंस के।

बलराम जी मल्लयुद्ध, कुश्ती व गदायुद्ध में पारंगत थे। वह हमेशा हाथ में हल धारण करते थे, इसलिए उन्हें हलधर भी कहते हैं। भगवान बलराम जी की के जन्म की एक और कथा प्रचलित है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, एक बार प्रभु श्री राम जी के छोटे भाई लक्ष्मण ने उनसे कहा, मैं आपसे छोटा हूं इसलिए आपकी सारी आज्ञा मानता हूं। इस पर श्रीराम ने उन्हें वरदान दिया कि अगले जन्म में वह उनके बड़े भाई बनेंगे। इसीलिए द्वापर युग में जब भगवान विष्णु जी ने श्रीकृष्ण रूप में अवतार लिया तो बलराम का जन्म उनके बड़े भाई के रूप में हुआ।

अर्जुन ने कृष्ण से कहा कि उन्हें युद्ध को स्वयं पूरा करने में 28 दिन लगेंगे। इस प्रकार कृष्ण ने प्रत्येक योद्धा से पूछा और उत्तर प्राप्त किया। ब्राह्मण के वेश में कृष्ण ने बर्बरीक को उसकी ताकत का परीक्षण करने के लिए रोका।