विजयी युद्धों में से एक में, प्रतिपक्षी रावण को युद्ध में सहायता के लिए अपने विशाल आकार के भाई कुंभकर्ण को बुलाने के लिए जाना जाता है। किंवदंती के अनुसार, कुंभकर्ण नींद के अभिशाप को सहन करता है, जहां वह एक समय में बहुत देर तक सोता है और उसे जगाना बहुत मुश्किल होता है।
रावण और कुम्भकर्ण अपने पूर्व जन्म में हिरण्यकशिपु व हिरण्याक्ष थे.
वह 12 महीनों में से 6 महीने जागता था और बाकी के 6 महीने सोता था। माना जाता है कि इसके पीछे की वजह भगवान ब्रह्मा द्वारा दिया गया वरदान था। दरअसल, माना जाता है कि रावण, कुंभकर्ण और विभीषण ने ब्रह्मा जी को प्रसन्न करने के लिए कड़ी तपस्या की थी, जिसके बाद बह्मा जी ने कुंभकर्ण को निद्रासन यानी 6 महीने सोने का वरदान दिया था।
कुंभकरण से भगवान इंद्र देव काफी ईर्ष्या रखते थे क्योंकि उनको डर था कि कुंभकर्ण भगवान ब्रह्मा से इंद्रासन ना मांग ले. ऐसे में जब कुंभकर्ण ब्रह्म देव से वर मांग रहा था, तब इंद्र देव ने कुंभकरण की मतिभ्रष्ट कर दी...
कुंभकर्ण की मृत्यु भगवान राम के हाथों से हुई थी क्योकि वह रावण की ओर से था।