कुमारों ने यह कहकर जया और विजया की बातों को चुनौती दी कि वे भक्त थे, और विष्णु हमेशा अपने भक्तों के लिए उपलब्ध रहते हैं। मामूली बात से क्रोधित होकर, उन्होंने जुड़वां द्वारपालों को अपनी दिव्यता खोने और भौतिक दुनिया में जन्म लेने का श्राप दिया।
श्रीमद्भागवत के अष्टम स्कंध के तीसरे अध्याय में गजेन्द्र मोक्ष स्तोत्र दिया गया है. इसमें कुल तैतीस श्लोक हैं इस स्त्रोत में गजेन्द्र (हाथी) ने ग्राह (मगरमक्ष) के मुख से छूटने के लिए श्री हरि की स्तुति की थी और प्रभु श्री हरि ने गजेन्द्र की पुकार सुनकर उसे ग्राह से मुक्त करवाया...
पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु के दो भक्त जय और विजय शापित होकर हाथी ( गज ) व मगरमच्छ ( ग्राह ) के रूप में धरती पर उत्पन्न हुए थे। पौराणिक कथाओं के अनुसार, गंडक नदी में एक दिन कोनहारा के तट पर जब गज पानी पीने आया तो ग्राह ने उसे पकड़ लिया। फिर गज ग्राह से छुटकारा पाने के लिए कई वर्षों तक लड़ता रहा।
मान्यतानुसार कालिया एक अत्यन्त विषैला नाग था। मान्यता है कि इस पांच फण वाला नाग था। नंदगाँव के वन वृन्दावन में यमुना के अन्दर रहता था। वह कश्यप ऋषि का कद्रू के गर्भ से उत्पन्न पुत्र था।