कार्तिकेय

कार्तिकेय

कार्तिकेय या मुरुगन, एक लोकप्रिय हिन्दु देव हैं और इनके अधिकतर भक्त तमिल हिन्दू हैं। इनकी पूजा मुख्यत: भारत के दक्षिणी राज्यों और विशेषकर तमिल नाडु में की जाती है इसके अतिरिक्त विश्व में जहाँ कहीं भी तमिल निवासी/प्रवासी रहते हैं जैसे कि श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर आदि में भी यह पूजे जाते हैं। इनके छ: सबसे प्रसिद्ध मंदिर तमिल नाडु में स्थित हैं। तमिल इन्हें तमिल कडवुल यानि कि तमिलों के देवता कह कर संबोधित करते हैं। यह भारत के तमिल नाडु राज्य के रक्षक देव भी हैं। ये भगवान शिव और माता पार्वती के सबसे बड़े पुत्र हैं ।

इनके छोटे भाई बहन हैं देवी अशोकसुन्दरी , भगवान अय्यपा , देवी ज्योति , देवी मनसा और भगवान गणेश हैं। इनकी दो पत्नियां हैं जिनके नाम हैं देवसेना और वल्ली । देवसेना देवराज इंद्र की पुत्री हैं जिन्हें छठी माता के नाम से भी जाना जाता है। वल्ली एक आदिवासी राजा की पुत्री हैं ।

कार्तिकेय जी भगवान शिव और भगवती पार्वती के पुत्र हैं । ऋषि जरत्कारू और राजा नहुष के बहनोई हैं और जरत्कारू और इनकी छोटी बहन मनसा देवी के पुत्र महर्षि आस्तिक के मामा ।

भगवान कार्तिकेय छ: बालकों के रूप में जन्मे थे तथा इनकी देखभाल कृतिका (सप्त ऋषि की पत्निया) ने की थी, इसीलिए उन्हें कार्तिकेय धातृ भी कहते हैं।

कार्तिकेय से संबंधित प्रमुख प्रश्न

Read All Questions

कार्तिकेय से संबंधित प्रमुख कहानियाँ

Read All Stories
गणेश जी की जन्म की रोचक कहानी

गणेश जी की जन्म की रोचक कहानी

रोचक कहानी उन्हें दक्षिण भारत में कार्तिकेय स्वामी के बड़े भाई के रूप में जाना जाता है। एक बार जब देवी पार्वती स्नान करने गईं तो उन्होंने हल्दी का लेप लिया और उससे एक मानव रूप बनाया। उसने फिर इस...

भगवान कार्तिकेय की जन्म कथा

भगवान कार्तिकेय की जन्म कथा

भगवान कार्तिकेय की जन्म कथा भगवान कार्तिकेय शिव और पार्वती से पैदा हुए एक हिंदू देवता हैं। उत्तर में लोग ज्यादातर उन्हें भगवान गणेश के भाई के रूप में जानते हैं। उनकी उत्पत्ति की कहानियां, उनके...

अशोक सुंदरी की जन्म कथा

अशोक सुंदरी की जन्म कथा

अशोक सुंदरी की जन्म कथा अशोक सुंदरी अशोक सुंदरी के जन्म की कथा पद्म पुराण में विस्तृत है। तदनुसार, भगवान शिव और पार्वती कैलाश पर्वत पर रहते थे। एक दिन पार्वती ने नंदनवन के सुंदर वन में घूमने की...